एक्सप्लोरर

PSL 2023: क्वालिफायर मुकाबले में पूरी तरह फेल नजर लाहौर क्लंदर्स, मुल्तान सुल्तांस ने हराकर फाइनल में किया प्रवेश

LQ vs MS: पाकिस्तान सुपर लीग के पहले क्वालीफायर मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने लाहौर क्लंदर्स को 84 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है.

PSL 2023 Multan Sultans vs Lahore Qalandars: पाकिस्तान सुपर लीग 2023 को पहला फाइनलिस्ट मिल चुका है. बुधवार को खेले गए क्वालिफायर मुकाबले में मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली मुल्तान सुल्तांस ने शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर क्लंदर्स को 84 रनों के बड़े अंतर से हारकर फाइनल में प्रवेश किया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुल्तान सुल्तांस ने 20 ओवर में 160 रन बनाएं टीम की ओर से अनुभवी बल्लेबाज कायरन पोलार्ड ने सबसे अधिक 57 रन बनाएं. वहीं 161 रनों का पीछा करने उतरी लाहौर क्लंदर्स की पूरी टीम सिर्फ 76 रनों पर आलआउट हो गई और यह मैच 84 रनों से हार गई.

बैटिंग में पोलार्ड तो बॉलिंग में चमके कॉटरेल
मुल्तान सुल्तान ने क्वालिफायर मुकाबले में शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा. पहले विकेट के लिए मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान ने मिलकर 53 रनों की साझेदारी की. वहीं मुल्तान के लिए इस बड़े मुकाबले में कायरन पोलार्ड ने अपने अनुभव दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया. पोलार्ड ने इस मैच में 34 गेंदों में 6 छक्के और 1 चौके की मदद से 57 रन बनाएं. पोलार्ड के इस शानदार पारी के दमपर मुल्तान की टीम 160 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई.

वहीं पोलार्ड के बाद गेंदबाजी में भी कैरिबियाई खिलाड़ी का जलवा देखने को मिला. गेंदबाजी में शेल्डन कॉटरेल ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए लाहौर क्लंदर्स के टॉप ऑर्डर की कमर तोड़ दी. आलम यह था कि लाहौर क्लंदर्स की आधी टीम 41 रनों पर ही पवेलियन लौट गई थी. वहीं पूरी टीम 14.3 ओवर्स में मात्र 76 रन बनाकर ढेर हो गई.  इस मुकाबले में कॉटरेल ने शानदार बॉलिंग करते हुए 3 ओवर में 20 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए. हालांकि क्वालिफायर्स में पहुंचने के कारण मुल्तान सुल्तांस की टीम अभी टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुई है. टीम अब दूसरे एलिमिनेटर मुकाबला खेलेगी. जो 17 मार्च को खेला जाएगा.            

यह भी पढ़ें:

IND vs AUS ODI: टीम इंडिया में किसको मिलेगी ऋषभ पंत की जगह? ये दो दिग्गज हैं दावेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget