एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा-विराट कोहली के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने कर दिया संन्यास का ऐलान, लिखा भावुक पोस्ट

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. इस दौरे से पहले विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट से रिटायरमेंट ली, अब एक और भारतीय क्रिकेटर ने रिटायरमेंट की घोषणा की.

Priyank Panchal Retirement: भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए IPL 2025 के बाद इंग्लैंड रवाना होगी, जिसके लिए बीसीसीआई ने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. विराट कोहली और रोहित शर्मा इस दौरे से पहले टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके हैं. शुभमन गिल की कप्तानी में एक युवा टीम इंग्लैंड जाएगी. इस बीच एक और भारतीय क्रिकेटर ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया.

डोमेस्टिक क्रिकेट में गुजरात के लिए खेलने वाले प्रियांक पांचाल ने 35 साल की उम्र में फर्स्ट क्लास क्रिकेट को अलविदा कह दिया. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 8 हजार से अधिक रन बनाए. सलामी बल्लेबाज प्रियांक ने डोमेस्टिक क्रिकेट में 250 से अधिक मैच खेले.

साल 2021 में प्रियांक को भारतीय टीम में चुना गया था. साउथ अफ्रीका दौरे पर उन्हें रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिल सका था.

प्रियांक पांचाल ने शेयर किया भावुक पोस्ट

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर फर्स्ट क्लास क्रिकेट से रिटायरमेंट की घोषणा करते हुए लिखा, "बड़े होते हुए, हर कोई अपने पिता को देखता है, उन्हें आदर्श मानता है, प्रेरित होता है, और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करता है, मैं भी इससे अलग नहीं था. मेरे पिता मेरे लिए लंबे समय तक ताकत का स्रोत रहे, उन्होंने मुझे जो ऊर्जा दी, उससे मैं अभिभूत हूं, जिस तरह से उन्होंने मुझे अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया, एक अपेक्षाकृत छोटे शहर से उठकर एक दिन भारत की कैप पहनने की आकांक्षा रखने का साहस किया. वह बहुत पहले हमें छोड़कर चले गए, और यह एक ऐसा सपना था जिसे मैं लगभग दो दशकों तक, हर सीजन में, आज तक अपने साथ लेकर चलता रहा. मैं, प्रियांक पांचाल, तत्काल प्रभाव से प्रथम श्रेणी क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा करता हूं. यह एक भावनात्मक क्षण है. यह एक समृद्ध क्षण है. और यह एक ऐसा क्षण है जो मुझे बहुत कृतज्ञता से भर देता है."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyank Panchal (@panchalpriyank)

प्रियांक पांचाल डोमेस्टिक करियर

गुजरात और वेस्ट जोन से खेलने वाले प्रियांक ने 127 फर्स्ट क्लास मैचों में 45.18 की एवरेज से 8856 रन बनाए. इसमें 29 शतक और 34 अर्धशतक हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 16 विकेट भी हैं. 

97 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 3672 रन और 59 टी20 मुकाबलों में 1522 रन बनाए हैं. लिस्ट ए में उनके नाम 8 शतक और 21 अर्धशतक हैं.

About the author शिवम

शिवम फरवरी 2025 से एबीपी की स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े हैं. इससे पहले शिवम ने 3 साल इनसाइडस्पोर्ट में बतौर सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम किया है. शिवम ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई जामिया मिल्लिया इस्लामिया से की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
गॉल में पडिक्कल के शतक से खतरे में पड़ा इस खिलाड़ी का करियर!
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
LIVE: गॉल में फिर शुरू हो गई बारिश, 2:30 बजे भी शुरू नहीं हो पाया मैच
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget