एक्सप्लोरर

'मैने गलत दोस्त बना लिए, टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी ने...' पृथ्वी शॉ ने बताया सबसे बड़ा सच, जानिए क्या कहा

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ जिन्हें एक समय अगला सचिन तेंदुलकर कहा गया था,आज वे मुंबई की रणजी टीम तक से बाहर हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर खुलकर बात की.आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा

2018 में भारतीय क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री करने वाले पृथ्वी शॉ आज अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं. एक समय इस खिलाड़ी को अगला सचिन तेंदुलकर कहा गया था, आज वे मुंबई की रणजी टीम तक से बाहर हैं और IPL 2025 में भी किसी भी टीम ने उन्हें नहीं खरीदा. हाल ही में एक इंटरव्यू में शॉ ने अपने संघर्ष, अकेलेपन और गलत फैसलों को लेकर बात की. 

सचिन, सहवाग और लारा जैसे दिग्गजों से तुलना

टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक समय पृथ्वी शॉ की तुलना क्रिकेट के दिग्गजों ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग से कर दी थी. 2018 में जब शॉ ने भारत के लिए डेब्यू किया और पहले ही टेस्ट में शतक जड़ा, तो ऐसा लगा था कि भारतीय क्रिकेट को अपना अगला सुपरस्टार मिल गया है.

लेकिन सिर्फ तीन साल के अंदर ही हालात बिलकुल ही बदल गए. लागातार खराब प्रदर्शन के चलते, साल 2021 के बाद से शॉ को टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया. धीरे-धीरे उनका प्रदर्शन और भी ज्यादा गिरता गया और उनकी हालात ये हो गई की 2025 में उन्हें मुंबई की रणजी टीम तक से भी बाहर कर दिया गया. इतना ही नहीं, IPL 2025 की नीलामी में भी उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.

"कोई फोन तक नहीं करता था", पृथ्वी शॉ का दुख

हाल ही में न्यूज24 को दिए गए इंटरव्यू में 25 वर्षीय शॉ ने स्वीकार किया कि अपने करियर में उन्होंने कई गलत फैसले लिए, जो उनके डाउनफॉल का मुख्य कारण बनें. इन्हीं फैसलों के चलते उनका करियर खराब हो गया. उन्होंने कहा, “मेरे इस पतन के बहुत सारे कारण हैं. मुझे पता है कि असल में क्या हुआ है. मैंने अपने जीवन में कई बार बहुत गलत फैसले लिए हैं. मैंने क्रिकेट को ही कम समय देना शुरू कर दिया था. मैं पहले बहुत प्रेक्टिस करता था, लेकिन बाद में मैने उसपर भी ध्यान देना कम कर दिया.”

उन्होंने यह भी कहा कि जब वे अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजर रहे थे, तब टीम इंडिया के किसी भी बड़े क्रिकेटर ने उनका हाल तक नहीं पूछा. उन्हें फोन तक नहीं किया.

उन्होंने कहा, “जब में संघर्ष कर रहा था तो उस समय किसी किसी भी ‘बड़े क्रिकेटर’ ने मुझसे फोन करके मेरा हाल तक नहीं पूछा. इस दौरान सिर्फ ऋषभ पंत ने ही बात की थी.”

इंटरव्यू के दौरान शॉ ने आगे कहा, “जब मेरा भारतीय टीम में सिलेक्शन हुआ तो उस समय मैं करियर के टॉप पर था. जब आप टॉप पर होते हो तो आपके दोस्त भी जल्दी बनने लग जाते हैं. वही दोस्त फिर वे मुझे यहां-वहां लेकर जाते थे. मैंने कुछ बहुत गलत दोस्त बन गए थे. उसके बाद मैं इन सभी चीजों के कारण ट्रैक से हट गया था.”

उन्होंने स्वीकार किया कि पहले वे दिन में 8 घंटे अभ्यास किया करते थे, लेकिन धीरे-धीरे उनकी प्रेक्टिस का यह समय घटकर मात्र 4 घंटे हो गया था, जो उनके खेल पर असर डालने लगा. हालांकि शॉ ने आगे यह भी बताया कि इन सब के दौरान पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज ने उनसे बात की और उन्हें समझाया.

शॉ ने आगे बताया, “इन सब के दौरान सचिन सर ने मुझसे बात की. उन्होंने मुझे और अर्जुन को साथ बड़े होते और खेलते देखा है. मैं कई बार उनके घर भी जा चुका हूं.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
टेस्ट में 100 सिक्स लगाने वाले पहले भारतीय बने ऋषभ पंत, जड़े सबसे तेज
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: टीम इंडिया के धड़ाधड़ गिर रहे विकेट, 200 रन भी लग रहे मुश्किल
LIVE: टीम इंडिया के धड़ाधड़ गिर रहे विकेट, 200 रन भी लग रहे मुश्किल
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget