एक्सप्लोरर

Ranji Trophy: 18 साल की उम्र में पृथ्वी शॉ ने जड़ा 5वां फर्स्ट-क्लास शतक

युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए इस सीज़न रणजी में तीसरा शतक जमाया. जिससे मुंबई ने शुरूआती झटकों के बावजूद आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन आज यहां छह विकेट पर 248 रन बनाये.

ओंगोल: युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए इस सीज़न रणजी में तीसरा शतक जमाया. जिससे मुंबई ने शुरूआती झटकों के बावजूद आंध्र के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच के पहले दिन आज यहां छह विकेट पर 248 रन बनाये.

पिछले तीन मैचों में दो शतक और एक अर्धशतक जड़ने वाले 18 वर्षीय शॉ ने 114 रन बनाये. उन्होंने यह पारी ऐसे समय में खेली जबकि दूसरे छोर से मुंबई का शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया था. पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाले मुंबई का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 64 रन था.

शॉ को यहां से सिद्धेष लाड (86) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला. इन दोनों ने चौथे विकेट के लिये 125 रन जोड़े. शॉ के आउट होने से यह साझेदारी टूटी. उन्होंने अपनी पारी में 173 गेंदें खेली तथा 14 चौके और एक छक्का लगाया.

पृथ्वी शॉ की इस बेहतरीन पारी के बाद उनकी तुलना सचिन तेंदलुकर के साथ की जारी रही है. पृथ्वी ने महज़ 18 साल की उम्र में 5 फर्स्ट-क्लास शतक लगाकर लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भारतीय टीम को एक नया सितार मिल सकता है.

एक आंकड़े के मुताबिक 18 साल 8 दिन की उम्र में जहां सचिन ने 36 मैचों की 57 पारियों में 2911 रन बनाए थे. वहीं पृथ्वी शॉ ने अब तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं. जिनकी 13 पारियों में उन्होंने 873 रन बनाए हैं.

सचिन ने 18 साल 8 दिन की उम्र तक 59.40 के औसत से खेलते हुए 7 शतक और 19 अर्धशतक लगाए थे. वहीं पृथ्वी शॉ ने अब तक 67.15 के औसत से 5 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं.

18 साल 8 दिन की उम्र तक सचिन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 159 का था, वहीं पृथ्वी शॉ का अब तक सर्वश्रेष्ठ स्कोर 154 रन है.

शॉ के विकेट के बाद श्रेयस अय्यर और कप्तान आदित्य तारे खाता भी नहीं खोल पाये. स्टंप उखड़ने के समय अभिषेक नायर 21 रन पर खेल रहे थे जबकि धवल कुलकर्णी को अभी खाता खोलना है.

आंध्र की तरफ से बी अयप्पा ने तीन और डीपी विजयकुमार ने दो विकेट लिये.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; जानें लिस्ट में भारत के कितने स्टेडियम शामिल
दुनिया के 5 सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, 5 स्टार होटल जैसी सुविधाएं; लिस्ट में भारत के कितने?
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज; लिखा - मेरा समय...
बेन स्टोक्स का क्रिकेट को आखिरी सलाम, रिटायरमेंट के बाद शेयर किया इमोशनल मैसेज
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच; जानें क्या कहा
इंग्लैंड सीरीज में एक भी मैच नहीं खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने बताया कड़वा सच
IND vs ENG: दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दूसरे टी20 से पहले इंग्लैंड ने चली बड़ी चाल, अब टीम इंडिया खोलेगी अपना तुरुप का इक्का; प्लेइंग XI में बदलाव तय!

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget