एक्सप्लोरर

सेमीफाइनल के लिए पृथ्वी शॉ मुंबई टीम में शामिल

मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए बुधवार को टीम की घोषणा कर दी.

 


 


 


सेमीफाइनल के लिए पृथ्वी शॉ मुंबई टीम में शामिल

मुंबई: मौजूदा चैम्पियन मुंबई ने तमिलनाडु के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के लिए बुधवार को टीम की घोषणा कर दी. मुंबई की टीम में पृथ्वी शॉ को शामिल किया गया है. पृथ्वी को पहली बार मुंबई की रणजी टीम में जगह मिली है. मुंबई और तमिलनाडु के बीच सेमीफाइनल मैच एक जनवरी से राजकोट में खेला जाएगा.


 


17 साल के पृथ्वी टीम में केविन एलमेडा की जगह चुने गए हैं. हैदराबाद के खिलाफ खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में खेलने वाली मुंबई टीम में इसके अलावा कोई और बदलाव नहीं किया गया है.


 


केविन हैदराबाद के खिलाफ टीम में चुने गए थे और यह उनका इस सत्र का पहला मैच था, लेकिन वह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके. उन्होंने दूसरी पारी के दौरान कुछ कैच भी छोड़े जो उनके विपरीत गया.


 


पृथ्वी इसी महीने अंडर-19 एशिया कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी थे. उन्होंने एशिया कप के पांच मैचों में 191 रन बनाए, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 रनों का था.


 


पृथ्वी नवंबर 2013 में सुर्खियों में तब आए थे, जब उन्होंने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में सेंट फ्रांसिस के खिलाफ रिजवी स्प्रिंगफील्ड की ओर से खेलते हुए 330 गेंदों में 546 रन बना डाले थे. उन्होंने इस पारी में 85 चौके तथा पांच छक्के लगाए थे.


 


पृथ्वी को मुंबई के कई बड़े नामों के चोटिल होने का फायदा भी मिला है. उसके नियमित सलामी बल्लेबाज अखिल हेरवाडकर से लेकर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और भारतीय टीम के सदस्य अंजिक्य रहाणे और रोहित शर्मा चोटिल हैं.


 


मुंबई टीम : आदित्य तारे (कप्तान/विकेटकीपर), प्रफुल्ल वाघेला, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, सिद्धेश लाड, शार्दुल ठाकुर, अभिषेक नायर, बलविंदर सिंह संधु, तुषार देशपांडे, रोस्टन डियास, सोफियान शेख, विजय गोहिल, अक्षय गिराप, एकनाथ केर्कर, पृथ्वी शॉ.




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
शाहीन अफरीदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार से की बदतमीजी, सवाल सुनते ही इस तेज गेंदबाज ने खोया आपा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
महारिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, IPL 2026 में रचेंगे इतिहास; सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
किस चैनल पर लाइव आएंगे IPL 2026 के मैच? एक क्लिक में लाइव स्ट्रीमिंग की सभी डिटेल्स
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget