एक्सप्लोरर

इतिहास रचने के बाद पोलार्ड का बड़ा बयान, रिकॉर्ड से ज्यादा इस बात से खुश हैं

वेस्टइंडीज के कप्तान पोलार्ड ने बुधवार को इतिहास रचा. पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए पहले टी20 मुकाबले में पोलार्ड ने एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े. पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने एक ही ओवर में 6 छक्के लगाए हैं. पोलार्ड ने हालांकि रिकॉर्ड से ज्यादा टीम की जीत पर खुशी जाहिर की है.

वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए टी20 मुकाबले में इतिहास रचा है. पोलार्ड टी20 क्रिकेट में युवराज सिंह के बाद एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं. पोलार्ड ने अब उस राज से पर्दा हटाया है जिसकी वजह से वह एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने में कामयाब रहे. पोलार्ड का कहना है कि जब उन्होंने तीन छक्के लगाए तब उनके मन में छह छक्के जड़ने का विचार आया.

पोलार्ड ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में अकिला धनंजय के ओवर में छह गेंदों पर छह छक्के जड़े. पोलार्ड इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. पोलार्ड और युवराज ने टी20 मैचों में एक ही ओवर में 6 छक्के जड़े हैं जबकि गिब्स ने 2007 के वनडे वर्ल्ड कप में ही ओवर में 6 छक्के जड़े थे.

ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने के बाद पोलार्ड का कहना है कि उन्हें पिच पर खेलने के बारे में मालूम चल गया था. पोलार्ड ने कहा, "तीसरा छक्का लगाने के बाद मेरे मन में छह छक्के जड़ने का विचार आया. कुछ छक्के लगाने के बाद मुझे समझ में आया कि इस पिच पर कैसे खेलना है."

टीम को जीत दिलाकर खुश हैं पोलार्ड

पोलार्ड ने हालांकि इस रिकॉर्ड से ज्यादा मैच में जीत हासिल करने पर खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा, "पॉजिटिव रहकर पिच पर अपने शॉट खेलना ज्यादा महत्वपूर्ण है. मुझे खुशी है कि मैं टीम की जीत में योगदान दे सका."

पोलार्ड ने कहा, "छठी गेंद से पहले मेरे मन में काफी कुछ चल रहा है. छठी गेंद से पहले मैंने सोचा मुझे छक्का लगाना चाहिए या नहीं. धनंजय ने मेरे पैड्स पर गेंद डाली और मैंने जोखिम लेकर शॉट लगाया. यह मेरा दिन था. हालांकि मुझे धनंजय के लिए अफसोस है लेकिन हमारी टीम के लिए यह अच्छी जीत है."

पोलार्ड के छह छक्कों की बदौलत वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पहले टी20 में हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल की.

IND Vs ENG: इंग्लैंड की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ीं, आर्चर के अलावा इन खिलाड़ियों की हेल्थ ठीक नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
कुलदीप को प्लेइंग XI से बाहर करने की है चर्चा, भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget