एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: इंग्लैंड की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ीं, आर्चर के अलावा इन खिलाड़ियों की हेल्थ ठीक नहीं

IND Vs ENG: इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में काफी मुश्किल में फंस गई है. इंग्लैंड को आखिरी टेस्ट में आर्चर के बिना मैदान पर उतरना पड़ा. आर्चर कोहनी की चोट से जूझ रहे हैं.इसके अलावा इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पेट की परेशानी से जूझ रहे हैं. इंग्लैंड के कुछ और खिलाड़ियों के पेट में भी गड़बड़ है.

IND Vs ENG: इंडिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. आखिरी टेस्ट मैच में इंग्लैंड को अपने मुख्य तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बिना ही मैदान पर उतरना पड़ा. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि जोफ्रा आर्चर को कोहनी में चोट से और इसी वजह से इनको प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई.

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने बाकी खिलाड़ियों की हेल्थ का अपडेट भी जारी किया है. ईसीबी का कहना है कि बेन स्टोक्स सहित टीम के कुछ अन्य सदस्यों को पेट में संक्रमण है. ईसीबी के अपडेट के अनुसार, ''जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के बरकरार रहने के कारण इस टेस्ट में नहीं खेल रहे हैं. ईसीबी की मेडिकल टीम आगे इस पर अपडेट देगी.''

इस सीरीज में यह दूसरा मौका है जब जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट से परेशान हैं. आर्चर इसी चोट के कारण चेन्नई में दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाये थे. आर्चर इंडिया के खिलाफ इसी महीने खेले जाने वाली लिमिटिड ओवर सीरीज में उपलब्ध रहेंगे या नहीं इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.

बेन स्टोक्स के पेट में है संक्रमण

ईसीबी ने बाकी खिलाड़ियों के बारे में अपडेट जारी करते हुए कहा, ''बेन स्टोक्स को पेट में गड़बड़ी है और दौरा करने वाली टीम के अन्य सदस्यों को भी इससे परेशानी है. लेकिन उन्हें मैदान से दूर रखने की उम्मीद नहीं है.

आर्चर तीसरे टेस्ट में खेले थे जिसमें उन्होंने एक विकेट चटकाया था. स्टोक्स ने अंतिम टेस्ट के पहले दिन 55 रन की पारी खेली. अनुभवी जेम्स एंडरसन ही अंतिम एकादश में मुख्य तेज गेंदबाज हैं.

टीम चार मैचों की श्रृंखला में 1-2 से पिछड़ रही है और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने की दौड़ से बाहर है. इंग्लैंड अगर आखिरी टेस्ट को जीतने में कामयाब हो जाता है कि फिर जून के साथ ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंच जाएगा.

IND Vs ENG 4th Test: इंडिया के गेंदबाजों के नाम रहा पहला दिन, अक्षर के सामने बेबस हुए इंग्लैंड के बल्लेबाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget