एक्सप्लोरर

ड्रॉप किए जाने के बाद से ना चयनकर्ता और ना टीम मैनेजमेंट ने मुझसे कुछ कहा: मुरली विजय

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में फेल होने के बाद टीम से बाहर हुए मुरली विजय ने भी चयनकर्ताओं के साथ बातचीत के अभाव की बात कही है.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में फेल होने के बाद टीम से बाहर हुए मुरली विजय ने चयनकर्ताओं के साथ बातचीत के अभाव की बात कही है. हाल ही में करुण नायर के इस आरोप के बाद अब मुरली विजय का सामने आना ये बताता है कि चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

पहले दक्षिण अफ्रीका और फिर इंग्लैंड के पहले तीन टेस्ट मैचों में फेल होने के बाद मुरली विजय को टीम से बाहर का रास्ता दिखाया गया था. हालांकि इस बीच विजय ने काउंटी क्रिकेट खेला और वहां पर दमदार प्रदर्शन कर दिखाया. लेकिन इसके बावजूद उन्हें वेस्टइंडीज़ के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज़ की टीम में जगह नहीं मिली.

रणजी ट्रॉफी में तमिल नाडू के लिए खेलते हुए अहमदाबाद मिरर से बात करते हुए विजय ने कहा कि चयनकर्ताओं के साथ बातचीत का अभाव है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चयनकर्ता उनसे उनके भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे.

विजय ने कहा, 'ना तो मुख्य चयनकर्ता और ना ही किसी अन्य व्यक्ति ने इंग्लैंड में तीसरे टेस्ट मैच के बाद मुझे ड्रॉप किए जाने के बाद से अब तक मुझसे कोई बात नहीं है. और ना ही इंग्लैंड में टीम मैनेजमेंट के किसी सदस्य ने मुझसे कुछ कहा.'

इसके साथ ही विजय ने भज्जी के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें उन्होंने कहा था कि टीम चयन के मापदंड उनकी समझ से परे हैं.

विजय ने कहा, 'हरभजन सिंह से टीम सलेक्शन को लेकर जो भी बातें कहीं उससे सहमत हूं. मैं समझता हूं कि किसी भी खिलाड़ी को बाहर करने के लिए उसे कारण बताना ज़रूरी है जिससे कि वो ये समझ सके कि उससे कहां गलती हुई और वो टीम मैनेजमेंट और सलेक्टर्स की रणनीति में कहां खड़ा होते हैं.'

विजय ने ये भी कहा कि 'एक खिलाड़ी के तौर पर ये बहुत ज़रूरी है कि आपको एक या दो से ज्यादा मैच खेलने को मिलें. इससे आप ज्यादा बेहतर प्लान तैयार कर सकते हो. इससे आप संशय में नहीं रहते, आखिरकार हर किसी को टीम के लिए सहयोग करना होचा है.'

आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर विजय का बल्ला बिल्कुल शांत रहा था. इंग्लैंड में विजय के बल्ले से महज़ 20, 06, 0, 0 रनों की पारियों निकलीं.

विजय की कोशिश अब विजय हज़ारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर फिर से ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में जगह बनाने की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Live Score: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
Live: भारत का 5वां विकेट गिरा, अभिषेक के बाद नमन भी आउट; क्रीज पर नितीश और तिलक
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
IND vs WI 3rd T20: वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, शिवम दुबे बाहर; वेस्टइंडीज ने भी बदली प्लेइंग इलेवन
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी
तीसरे वनडे में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, गेंदबाजों ने जिताई हारी हुई बाजी

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
क्या इंदौर में भी 250 बनाकर हार जाएगी टीम इंडिया? कितना है सबसे बड़ा रन चेज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget