एक्सप्लोरर

धोनी, पांड्या और जडेजा को आउट करना था सबसे ज्यादा जरूरी: हेनरी

World Cup 2019: मैट हेनरी ने शुरुआत में ही दो विकेट लेकर टीम इंडिया पर ऐसा दबाव बनाया जो अंत में निर्णायक साबित हुआ.

World Cup 2019: वर्ल्ड के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने 18 रन से मात देकर फाइनल में जगह बनाई. न्यूजीलैंड के लिए इस मैच के हीरो मैट हेनरी रहे. हेनरी ने शुरुआत में ही अच्छी गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया पर दबाव बनाया और तीन विकेट झटके. हेनरी ने मैच के बाद कहा, "हमने इस बारे में बात की थी कि हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा और हम कर सकते हैं. गेंदबाजों ने गेंद से अच्छी शुरुआत की और दबाव बनाए रखने की कोशिश की. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी के खिलाफ हमारे सामने कई सारे सवाल थे." हेनरी को उनकी शानदार गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. उन्होंने कहा, "हमें पता था कि सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम के सामने हमें दबाव बनाने की जरूरत है. लेकिन साथ ही हम यह भी जानते थे कि इस विकेट पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. हमें खुद पर विश्वास था और हम शुरुआत में कुछ मौके बनाते हैं तो कुछ भी हो सकता है." न्यूजीलैंड टीम ने भारत के सामने 240 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे भारतीय टीम संघर्ष के बाद भी हासिल नहीं कर पाई और 49.3 ओवरों में सभी विकेट खोकर 221 रन ही बना सकी. भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने 59 गेंदों पर 77 रनों की लाजवाब पारी खेली और महेंद्र सिंह धोनी ने 72 गेंदों पर 50 रन बनाए. इन दोनों के बीच हुई शतकीय साझेदारी भी भारत को जीत नहीं दिला सकी. हेनरी ने साथ ही कहा, "हमें पता था कि हार्दिक, धोनी और जडेजा विश्व स्तरीय फिनिशर हैं. इसलिए हमें मैच को अच्छे से खत्म करने की जरूरत है और उन्हें ऑलआउट करने की जरूरत है. लॉर्ड्स में फाइनल खेलना मेरे लिए बहुत शानदार है. यहां तक पहुंचने के लिए न्यूजीलैंड टीम के समर्थकों का शुक्रिया. हम फाइनल को लेकर बेहद उत्साहित हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget