एक्सप्लोरर

दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल है, ऐसे में फायदा मिलेगा: रोहित शर्मा

टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल है और उनका यह अनुभव आगामी दिन-रात टेस्ट मैच में मदद करेगा.

भारतीय क्रिकेट टीम 22 से 26 नवंबर तक कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दिन-रात का अपना पहला टेस्ट मैच खेलेगी. भारतीय खिलाड़ियों में विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा और मोहम्मद शमी को ही घरेलू क्रिकेट में दिन-रात टेस्ट मैच खेलने का अनुभव है. दोनों खिलाड़ी 2016 में ईडन गार्डन्स में सीएबी के सुपर लीग फाइनल में दिन-रात क्रिकेट खेल चुके है. लेकिन अब टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उन्हें दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से खेलने का अनुभव हासिल है और उनका यह अनुभव आगामी दिन-रात टेस्ट मैच में मदद करेगा. रोहित ने गुरुवार को यहां एक कार्यक्रम से इतर कहा, "दिन-रात टेस्ट मैच को लेकर बहुत उत्साहित हूं. मैं दूसरों के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन मैं दलीप ट्रॉफी में गुलाबी गेंद से एक मैच खेल चुका हूं और मुझे इसका अच्छा अनुभव हासिल हुआ था. अब मौका फिर से आया है तो मैं अच्छा करने की कोशिश करूंगा और हम मैच जीतेंगे." बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली सीरीज से कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कमान सौंपी गई है. रोहित ने कहा कि टीम का नेतृत्व करना उनके लिए सम्मान की बात है. उन्होंने कहा, "ये चीजें हमारे हाथ में नही है. एक हो या 100, यह सम्मान की बात है. मैं पहले भी टीम की कप्तानी कर चुका हूं और मुझे इसका अच्छा अनुभव है. मैं यह नहीं सोचता कि मुझे कितने समय तक कप्तान बने रहना है. जब भी मुझे टीम की कप्तानी करने का मौका मिलता है तो मैं इसका आनंद लेता हूं." रोहित ने साथ ही महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य पर भी कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, "मैंने इन सब चीजों के बारे में कुछ भी नहीं सुना है. आप ही इन सब चीजों के बारे में बता रहे हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
दिल्ली की जहरीली हवा के आगे झुका BCCI, भारत-श्रीलंका वनडे का बदला वेन्यू
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
23 साल, 234 मैच, क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतर्राष्ट्रीय करियर; 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली
IPL 2027 से पहले बड़ा ट्रेड, CSK और SRH में 4 खिलाड़ियों की अदला बदली

वीडियोज

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
यूरोप में 12 विमान को उड़ाने की धमकी, हवा में अटकी लोगों की सांसें, पेरिस से रोम तक हड़कंप
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
Exclusive: आखिर सम्राट चौधरी से क्यों मिले MLC राहुल राज? साफ की पूरी तस्वीर
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
US मिडटर्म इलेक्शन से सबक! डेमोक्रेटिक पार्टी की लीडरशिप में बड़े बदलाव की आहट
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
गोवा SIR पर बॉम्बे हाईकोर्ट का EC को आदेश, '6 डिलीट वोटर के नाम वापस जोड़ें'
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Sugar Free Mishti Doi: शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
शुगर के डर से नहीं खा पा रहे मिष्टी दोई? बिना चीनी घर पर ऐसे बनाएं
Embed widget