एक्सप्लोरर

फिल सिमंस एक फिर बने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के मुख्य कोच

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने फिल सिमंस को एक बार फिर से टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है. इससे पहले सिमंस को साल 2016 में वेस्टइंडीज के कोच पद से हटा दिया गया था.

वेस्टइंडीज के पूर्व कोच फिल सिमंस की एक बार फिर कैरेबियाई में क्रिकेट में वापसी हुई है. फिल सिमंस को एक बार फिर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया है. सिमंस को टी-20 विश्व कप-2016 के कुछ समय बाद पद से हटा दिया गया था. सिमंस का वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (सीडब्ल्यूआई) के साथ नया करार चार साल का है. विंडीज ने 2016 में टी-20 विश्व कप अपने नाम किया था लेकिन छह महीने बाद ही सिमंस की छुट्टी कर दी गई थी.

इसके बाद वह अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रहे और उनके रहते टीम ने 2019 वनडे विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. लेकिन टीम विश्व कप में अच्छा नहीं कर सकी और अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर रही थी.

सिमंस ने हाल ही में कैरिबियन प्रीमियर लीग में बारबाडोस त्रिडेंट्स को लीग का खिताब दिलाया है.

सीडब्ल्यूआई अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा, "सिमंस को वापस लाकर हम न सिर्फ गलती को सुधार कर रहे हैं बल्कि मैं तो इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि सीडब्ल्यूआई ने सही समय पर सही काम के लिए सही इंसान को चुना है. मैं साथ ही फ्लोयड रेइफर का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने अंतरिम कोच रहते हुए काफी मेहनत की."

बोर्ड के क्रिकेट निदेशक, जिम्मी एडम्स ने कहा, "एक मजबूत चयन प्रक्रिया के बाद से फिल सिमंस को दोबारा मुख्य कोच नियुक्त कर मैं काफी खुश हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि अंतर्राष्ट्रीय टीम में सुधार के लिए जो जरूरी अनुभव और नेतृत्व क्षमता होती है फिल उसे टीम में लेकर आएंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
4 महीने पहले बनी वर्ल्ड चैंपियन, अब लगातार हार से जूझ रही टीम इंडिया… आखिर कहां हो रही चूक?
Team India Performance Analysis: इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
इंग्लिश कंडीशन में पहली बार खेले 8 भारतीय खिलाड़ी, सीरीज हार का गुनहगार कौन?
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND Vs ENG 4th T20I: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला
टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा 'टर्निंग प्वाइंट', कप्तान अय्यर का एक गलत फैसला और सब मिट्टी में मिला

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget