एक्सप्लोरर
दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने किया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान
संन्यास की घोषणा से पहले पीटर सिडल ने इसकी सूचना मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों को दी.

मेलबर्न: दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. 35 वर्षीय सिडल ने 67 टेस्ट मैचों में 221 विकेट लिए हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में खेला था. पीटर सिडल का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे टेस्ट मैच में भी किया गया था लेकिन उन्हें अंतिम इलेवन में जगह नहीं मिली थी. अब उन्होंने रविवार को संन्यास का एलान किया है. संन्यास की घोषणा से पहले पीटर सिडल ने इसकी सूचना मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों को दी. बता दें कि सिडल ने इस साल एशेज सीरीज में भी बढ़िया प्रदर्शन किया था. पीटर सिडल ने 20 एकदिवसीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 17 विकेट लिए. उनका वनडे क्रिकेट में प्रदर्शन टेस्ट क्रिकेट की तुलना में वैसा नहीं रहा है.
सिडल ऑस्ट्रेलिया के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं. वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेदबाजों की सूची में 13 वें स्थान पर हैं. सिडल को साल 2009 में इमरजिंग प्लेयर ऑफ दी ईयर का खिताब भी मिल चुका है. दाएं हाथ के मध्यम गति के इस तेज गेंदबाज का करियर काफी उतार-चढ़ाव वाला भी रहा है, लेकिन हर बार इन्होंने जबर्दस्त वापसी की थी.“Sids has been the heart and soul of the team for a long time. He’ll be very much missed around the group.” Tim Paine joins coach Justin Langer and CEO Kevin Roberts in paying tribute to veteran fast-bowler Peter Siddle: https://t.co/LWN7PBEn4V pic.twitter.com/lwwsn8uiso
— Cricket Australia (@CricketAus) December 29, 2019
और पढ़ें
Source: IOCL
















