एक्सप्लोरर

भारत के खिलाफ टेस्ट की मेजबानी न मिलने से खफा WACA, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से जाहिर की अपनी नाराजगी

भारतीय क्रिकेट टीम को दिसंबर में टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 28 मई को सीरीज की पुष्टि करते हुए चारों टेस्ट मैच की तारीख और वेन्यू का ऐलान किया. ये सीरीज 3 मई से शुरू होगी.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार 28 मई को अपने समर होम सीजन के दौरान खेली जाने वाली सीरीज का ऐलान किया. इसमें सबसे अहम है भारतीय टीम का दौरान. भारतीय टीम टी20 और टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी. इसमें भी टेस्ट सीरीज पर सबकी निगाहें है. सीरीज का पहला मैच 3 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में खेले जाने वाले मैचों के वेन्यू के तौर पर पर्थ को जगह नहीं मिली है, जिससे वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन (वाका) बेहद खफा है. 'पर्थ में दुनिया का सबसे शानदार स्टेडियम' वाका के चेयरमैन टुक वेल्डोन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है कि इस हाई-प्रोफाइल सीरीज के लिए पर्थ की जगह ब्रिस्बेन को चुना गया है. पर्थ में वाका के दो स्टेडियम हैं, इनमें एक पुराना स्टेडियम है, जिसे वाका के नाम से जाना जाता है, जबकि दूसरा ऑप्टस स्टेडियम है जो 2 साल पहले ही शुरू हुआ है. cricket.com.au की रिपोर्ट के अनुसार, वेल्डोन ने पर्थ में मीडिया से बात करते हुए कहा, "इस फैसले से मैं वाकई बेहद निराश हूं. मुझे लगता है यह एक गलत फैसला है. मैं समझ नहीं सकता हूं कि ऐसा फैसला क्यों लिया गया." वेल्डोन ने साथ ही कहा कि ये वाका के सभी सदस्यों के लिए एक बड़ा झटका है कि क्योंकि इसके स्टेडियम दुनिया के सबसे बेहतरीन स्टेडियमों में से हैं. ये है सीरीज का कार्यक्रम भारतीय टीम का दौरा दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होगा. इस दौरान दोनों देशों के बीच होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के 4 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. सीरीज का पहला मैच 3 दिसंबर से ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच ऐडिलेड में 11 दिसंबर से खेला जाएगा. विदेशी जमीन पर ये भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट भी होगा. वहीं एक बार फिर बॉक्सिंड डे टेस्ट की मेजबानी का मौका ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) को सौंपा गया है. सीरीज का ये तीसरा मुकाबला 26 से 30 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट सिडनी में होगा, जो 3 जनवरी से शुरू होगा. हालांकि पर्थ में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच जरूर खेला जाएगा. ये सीरीज 12 जनवरी से शुरू होगी. ये भी पढ़ें IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाएगी टी-20, वनडे और टेस्ट सीरीज, ये रहा पूरा शेड्यूल कोहली की तारीफ में बोले पूर्व ऑलराउंडर बॉथम- भारतीय टीम के लिए सही हैं विराट, अपने खिलाड़ियों के लिए खड़े होते हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget