एक्सप्लोरर

भारत-पाकिस्तान मैच के लाभ में ज्यादा हिस्सेदारी चाहता है PCB

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि उनके देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होने वाले लाभ मे

भारत-पाकिस्तान मैच के लाभ में ज्यादा हिस्सेदारी चाहता है PCB


कराची: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि उनके देश को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से होने वाले लाभ में ज्यादा हिस्सेदारी मिलनी चाहिए. खान का मानना है कि आतंकवादी हमले के बाद अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी छिनने और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा द्विपक्षीय श्रृंखला से मुंह मोड़ने के कारण आई पैसों की कमी के बाद देश के लिए पैसा एकत्रित करने के साधनों में से यह एक साधन है.

 

खान ने पीसीबी निदेशकों को संबोधित करता हुआ एक पेपर तैयार किया है. वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफोने खान के इस पेपर की प्रति हासिल कर ली है. वेबसाइट ने खान के हवाले से लिखा, "पाकिस्तान आईसीसी प्रतियोगिताओं में भारत के खिलाफ खेलना जारी रखेगा. इससे मिलने वाला रोमांच और पैसा दोनों अलग हैं. ऐडिलेड और कोलकाता में होने वाले विश्व कप के मैचों के टिकट कई और खेलों के मैचों के टिकट से जल्दी बिकते हैं उदाहरण के तौर पर विंबलडन, ओलम्पिक."

 

खान ने कहा, "भारत-पाकिस्तान मैच से जो कमाई होती है उससे आईसीसी को फायदा होता है. अभी, इससे सभी सदस्यों का फायदा होता है. चैयरमेन इस बात का प्रस्ताव रखते हैं कि इससे होने वाली कमाई में पाकिस्तान को ज्यादा हिस्सा मिलना चाहिए."

 

खान ने हाल ही में एडिनबर्ग में हुई आईसीसी की वार्षिक कान्फ्रेंस में यह प्रस्ताव रखा था.

 

उन्होंने आईसीसी से अन्य देशों में आयोजित कराए जाने वाले मैचों के लिए मदद की गुहार भी लगाई है.

 

2009 में पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका टीम पर वहां हुए आतंकी हमले के बाद देश से अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी छीन ली गई है.

 

खान के पेपर में कहा गया है कि इसी कारण पाकिस्तान को अपने अधिकतर मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेलने पड़ते हैं, जिससे बोर्ड पर काफी बोझ पड़ता है. इससे राष्ट्र में खेल के विकास पर भी असर पड़ रहा है.

 

इसमें कहा गया है, "पाकिस्तान ऐसा पहला देश से जो अपने घरेलू मैच किसी और देश में खेलता है."

 

पेपर में कहा गया है, "इससे पाकिस्तान क्रिकेट पर वित्तीय बोझ बढ़ता है. इसमें मेहमानों के साथ विश्व की सबसे महंगी जगह पर खेलना शामिल है. उदाहरण के तौर पर दुबई, जिसे अभी हाल ही में छुट्टियां बिताने के मामले में सबसे महंगे शहर का दर्जा मिला है."

 

खान ने कहा है, "दो मेहमान टीम, पाकिस्तान और उसकी विपक्षी टीम, स्कोरर, अंपायर और अन्य अधिकारी, इनका खर्च यूएई में उठाना काफी महंगा है. इसके अलावा मैदान की व्यवस्था करना एक और समस्या है."

 

इसमें आगे कहा गया है, " पाकिस्तान क्रिकेट को लेकर भी काफी परेशानी झेल रहा है. खिलाड़ियों को घरेलू दर्शकों का समर्थन भी नहीं मिलता. इसके अलावा देश की जनता घर में क्रिकेट देखने के लिए तरस रही है. जब जिम्बाब्वे ने पांच एकदिवसीय मैचों के लिए यहां का दौरा किया था तब टिकट मिनटों में बिक गए थे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget