एक्सप्लोरर

वाइपर, पोछा लगाने से नहीं बनी बात, अब लोगों का पैसा वापस करने को मजबूर पाकिस्तान; PCB ने कर दी बड़ी घोषणा

ICC Champions Trophy 2025 Tickets: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अब तक 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. PCB ने पैसा रिफंड करने पर बड़ा फैसला सुनाया है.

PCB Ticket Refund Policy Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधे मैच बिना किसी मुश्किल के संपन्न हो चुके थे. मगर पिछले दिनों पाकिस्तान में मौसम ने करवट ली है, नतीजन पिछले चार में से 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं. इनमें अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि इसी को जीतकर अफगान टीम सेमीफाइनल में सकती थी. हजारों लोग इन मुकाबलों को देखने मैदानों में पहुंचे थे, लेकिन उन्हें निराश होकर घर लौटना पड़ा. अब इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा फैसला लेकर फैंस का पैसा लौटाने की घोषणा की है.

लोगों का पैसा वापस लौटाएगा PCB

पीसीबी ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया है कि रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में बारिश के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के 2 मैचों को बिना कोई गेंद खेले रद्द कर दिया गया था. यहां 25 फरवरी के लिए शेड्यूल ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका और 27 फरवरी को होने वाले अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की बात हो रही है. इन दोनों मुकाबलों में टॉस तक नहीं हो पाया था.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बनाई गई PCB की टिकट रिफंड पॉलिसी के तहत अगर कोई मैच बिना टॉस हुए रद्द घोषित कर दिया जाता है. उसके लिए PCB लोगों का पूरा पैसा रिफंड करेगा. हॉस्पिटेलिटी बॉक्स में प्राइवेट सीट वाले लोगों का पैसा रिफंड नहीं किया जाएगा. जो लोग अपना पैसा वापस चाहते हैं, वे 10 मार्च-14 मार्च तक रिफंड के लिए क्लेम कर सकेंगे.

आपको याद दिला दें कि अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान जब बारिश आई तब ग्राउंड स्टाफ को वाइपर से पानी को हटाते देखा गया था. पाकिस्तान की इसलिए भी आलोचना हुई क्योंकि स्टाफ को फोम से पानी को सुखाते भी देखा गया था.

कब तक चलेगा चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी को हुई थी. इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला इस टूर्नामेंट का 11वां मैच है. टूर्नामेंट के 12वें मैच में भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने आएंगे. उसके बाद 4 और 5 मार्च को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे. 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. भारत यदि फाइनल में जाता है तो खिताबी भिड़ंत दुबई में होगी. अगर भारत के अलावा किन्हीं अन्य 2 टीमों के बीच फाइनल होता है तो वह पाकिस्तानी सरजमीं पर खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

'छत पर खड़ा कर दो तो वो भी गिर जाए', कामरान अकमल ने बुरी तरह उड़ाया अपनी ही टीम का मजाक, देखें वीडियो

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
Virat Kohli ने छोड़ा युवराज सिंह को पीछे, टूटते-टूटते बचा Dhoni का ये बड़ा रिकॉर्ड
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
वनडे सीरीज जीतने के बाद गरजे इंग्लिश कप्तान हैरी ब्रूक, कहा- 'नंबर एक टीम को हराना शानदार...'
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में रनों का महाविस्फोट, 747 रन, 2 शतक, 4 अर्धशतक… भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़ दिया सबसे बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'
लॉर्ड्स में टीम इंडिया की हार, शुभमन गिल ने किसे ठहराया जिम्मेदार? बोले- 'रोहित और विराट ने...'

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget