एक्सप्लोरर

PCB चेयरमैन ने बिना नाम लिए बोला भारत पर हमला, चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों पर भी दिया बड़ा अपडेट

ICC Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियां पूरी ना होने के चलते पाकिस्तान को निशाना बनाया जा रहा था. अब PCB चेयरमैन ने इस विषय पर बड़ा बयान दिया है.

PCB Chairman on Pakistan Stadiums Update: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मुद्दा पिछले कई महीनों से विवादित बना हुआ है. अभी कुछ सप्ताह पहले हाइब्रिड मॉडल को लेकर बहस छिड़ी हुई थी, लेकिन अब मैदानों की तैयारी पूरी ना होने के कारण पीसीबी पर सवाल उठ रहे हैं. पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में खेले जाएंगे. इन मैदानों की तस्वीर सामने आती रही हैं, कहीं निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है, कहीं बैठने की व्यवस्था अच्छी नहीं है तो कहीं निर्माण कार्य के कारण बजरी फैली हुई है. अब PCB चीफ मोहसिन रजा नकवी ने इस विषय पर बयान जारी किया है.

न्यूज एजेंसी PTI अनुसार मीडिया से वार्ता के दौरान मोहसिन रजा नकवी ने कहा, "सरहद पार बैठे ऐसे बहुत लोग हैं जो कहते रहे कि चैंपियंस ट्रॉफी को पाकिस्तान से बाहर किसी दूसरे देश में शिफ्ट कर दिया जाएगा क्योंकि मैदान समय रहते तैयार नहीं हो पाए. मगर मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि हम ट्राई सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी के आयोजन के लिए पूरी तरह तैयार हैं."

बिना नाम लिए भारत पर साधा निशाना

मोहसिन रजा नकवी ने बिना नाम लिए भारत पर निशाना साधते हुए कहा, " बॉर्डर के उस पार बैठे काफी सारे लोग हमारे मैदान और व्यवस्था में छोटी से छोटी कमी निकालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा कोई मौका नहीं मिलने वाला. हम सभी टीमों का स्वागत करेंगे, टीमों की सुरक्षा का ख्याल रखेंगे और व्यवस्था का खास ख्याल रखेंगे. PCB की पूरी टीम दिन-रात मेहनत कर रही है कि टूर्नामेंट सुचारू रूप से हो सके."

पाकिस्तान कर चुका है अपने स्क्वाड का एलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बीते शुक्रवार चैंपियंस ट्रॉफी के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम घोषित की थी. चैंपियंस ट्रॉफी में पाक टीम की कमान मोहम्मद रिजवान संभालेंगे, वहीं टीम में फखर जमान की वापसी हुई है, जिन्होंने 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ा था. टीम के स्टार बल्लेबाज सैम अय्यूब चोट के कारण स्क्वाड में प्रवेश नहीं पा सके.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, कामरान गुलाम, सऊद शकील, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, खुशदिल शाह, सलमान अली आगा, उस्मान खान, अबरार अहमद, हारिस रऊफ, मोहम्मद हसनैन, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी.

यह भी पढ़ें:

टीम इंडिया की इस हरकत पर आगबबूला हुए जोस बटलर, खुलेआम कह डाली बहुत बड़ी बात; बोले - कन्कशन सब्सटीट्यूट...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget