एक्सप्लोरर

Ind-Pak: भारत से खेलने के लिए PCB प्रमुख रमीज राजा ने चली चाल, इन चार देशों का टूर्नामेंट कराने का रखा प्रस्ताव

Ramiz Raja: पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने चार देशों का टी20 टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा है. उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है.

PCB Chairman Ramiz Raja: इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और भारत जैसी बड़ी टीमें पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से इनकार कर चुकी हैं. भारत तो लंबे समय से पाकिस्तान से नहीं खेल रहा है. दोनों देशों का आमना-सामना सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट में होता है. अब इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने नई चाल चली है. पीसीबी प्रमुख रमीज राजा ने चार देशों का टी20 टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा है. 

रमीज राजा ने ट्वीट किया, 'आईसीसी के पास पीसीबी एक प्रस्ताव पेश करने वाली है कि हर साल भारत, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच टी20 टूर्नामेंट शुरू किया जाए. रोटेशन के हिसाब से टूर्नामेंट हर साल इन चार देशों में हो. इस टूर्नामेंट से जो मुनाफा होगा वो आईसीसी के सारे सदस्य देशों के बीच बांट दिया जाए.' 

ये टूर्नामेंट अगर वास्तविक रूप में कभी हुआ तो सबसे ज्यादा फायदा किस देश को होगा? जवाब है पाकिस्तान. क्योंकि पाकिस्तान में जाकर कोई भी बड़ी टीम अब नहीं खेल रही हैं और पीसीबी को करोड़ों डॉलर का नुकसान झेलना पड़ रहा है. इस टूर्नामेंट के जरिए भारतीय टीम अगर पाकिस्तान जाती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा पीसीबी को होगा. 

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमों ने पिछले साल पाकिस्तान में खेलने से इनकार किया था. भारत भी आईसीसी टूर्नामेंट को छोड़कर कोई भी द्विपक्षीय सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना नहीं चाहता है. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी वर्षों से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. इन टीमों के इस कदम से पीसीबी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है.  

रमीज राजा के इस प्रस्ताव पर बीसीसीआई के एक सूत्र ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि देश सबसे आगे है और सरकार के फैसले को ही माना जाएगा. जब तक आईसीसी की ओर से बीसीसीआई के पास कोई प्रस्ताव नहीं आता है तब तक रमीज राजा के ट्वीट का कोई मतलब नहीं है. 

ये भी पढ़ें- Ind vs SA: Virat Kohli ने दक्षिण अफ्रीका में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले एशिया के पहले कप्तान

IPL: ये 5 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी आईपीएल-2022 में कर सकते हैं डेब्यू, लिस्ट में ये तूफानी गेंदबाज भी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने CJP प्रोटेस्ट को दिया सपोर्ट? इंस्टा रील शेयर करने पर क्यों छिड़ी बहस
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
छात्र आंदोलन पर आई युवराज सिंह की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सरकार और छात्रों को जानना चाहिए
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget