एक्सप्लोरर

T20 World Cup: 23 अक्टूबर को भारत के खिलाफ खेलेंगे शाहीन अफरीदी? PCB चीफ रमीज राजा ने दिया ये जवाब

Shaheen Shah Afridi: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि शाहीन शाह भारत के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए तैयार हैं.

IND vs PAK: ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज होने वाला है. वहीं इस वर्ल्ड कप में 23 अक्टूबर को भारत का सामना पाकिस्तान से होगा. इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान टीम के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी का टी20 विश्व कप के पहले मैच से ही उपलब्ध रहना तय हो गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज राजा ने इस बात की जानकारी दी है.

भारत के खिलाफ मैच खेलेंगे शाहीन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने डॉन न्यूज के साथ बातचीत में खुलासा करते हुए बताया कि शाहीन शाह अफरीदी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे. रमीज ने बताया कि मैने शाहीन से बात की थी वह अच्छा रिकवर कर रहा है. घुटने की चोट संवेदनशील होते हैं ऐसे में हम उन्हें जोखिम में नहीं डाल सकते हैं. हम तबतक उन्हें मैदान पर नहीं उतारेंग जबतक वह 110 प्रतिशत ठीक नहीं हो जाते. वहीं शाहीन ने रमीज को बताया कि वह 110 प्रतिशत फिट है. शाहीन ने रमीज को कहा कि वह अभ्यास मैच खेलने के लिए और भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए तैयार हैं.  एशिया कप से ठीक पहले शाहीन को घुटने में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद वह पाकिस्तानी टीम के साथ एशिया कप के लिए UAE गए थे.

 हालांकि, वह बाद में इलाज के लिए इंग्लैंड चले गए थे. शाहीन ने इंग्लैंड में रिहैब किया और अपनी चोट से उबरे हैं. उनके इंग्लैंड में रहते समय पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया था कि पीसीबी शाहीन को इलाज के लिए पैसे नहीं दे रही है. शाहिद का कहना था कि शाहीन ने इलाज और रहने का पूरा खर्चा खुद से उठाया है.

पिछले वर्ल्ड कप में किया था शानदार प्रदर्शन
पिछले साल खेले गए विश्व कप में शाहीन का प्रदर्शन अच्छा रहा था और खास तौर से भारत के खिलाफ उन्होंने खतरनाक स्पेल डाला था. पिछले साल की तरह इस साल भी पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला भारत के खिलाफ ही खेलना है. 2018 में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले शाहीन ने अब तक 40 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 7.76 की इकॉनमी के साथ 47 विकेट हासिल किए हैं. 20 रन देकर तीन विकेट लेना उनका एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है.

यह भी पढ़ें:

David Warner Record: वॉर्नर ने पूरा किया अर्धशतकों का शतक, तोड़ सकते हैं गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

NZ vs PAK: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को चटाई धूल, बाबर आज़म ने ताबड़तोड़ अर्धशतक से दिलाई जीत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
Embed widget