एक्सप्लोरर

PBKS vs CSK: चेन्नई को होगी अपने ओपनरों से तेज शुरुआत की उम्मीद, पंजाब के खिलाफ ये हो सकती है Playing 11

दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में डू प्लेसिस जहां बिना खाता खोले आउट हो गए थे वहीं रितुराज गायकवाड़ भी 5 रन के निजी स्कोर पर पैवेलियन लौट गए थे. चेन्नई की टीम की बड़ी परेशानी पॉवरप्ले के दौरान उसका स्ट्राइक रेट है और टीम को इस दौरान तेजी से रन बनाने की जरुरत है.

आईपीएल 2021 में आज पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आमने सामने होंगी. शाम 07:30 बजे से मुंबई  के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सीएसके की टीम पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों मिली हार को भुलाकर टूर्नामेंट में अपनी जीत का खाता खोलना चाहेगी. सीएसके को दिल्ली ने सात विकेट से हराया था. टीम के लिए एक अच्छी बात सुरेश रैना की फॉर्म में वापसी है, जिन्होंने पिछले मैच में 36 गेंदों पर 54 रनों की शानदार पारी खेली थी.

पिछले साल की तरह इस साल भी पहले मैच में चेन्नई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जल्द ही अपने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे. मोईन अली और अंबाती रायुडू दोनों ही पिछले मैच में अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए थे. वहीं कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला भी लंबे अरसे से खामोश हैं. इस मैच में वो ऊपरी क्रम में उतरकर अपनी लय हासिल कर सकते हैं. पंजाब की तरह चेन्नई के लिए भी गेंदबाजी बड़ीं समस्या है. पिछले मैच में दीपक चाहर और शार्दुल ठाकुर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे. ड्वेन ब्रावो के अलावा कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाया था.

रितुराज गायकवाड़ और डू प्लेसिस से होगी तेज शुरुआत की उम्मीद

टीम को आज अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों रितुराज गायकवाड़ और डू प्लेसिस से पॉवरप्ले में तेज शुरुआत के साथ साथ लम्बी साझेदारी की भी उम्मीद होगी. दोनों ही पिछले मैच में बिना कोई खास योगदान किए आउट हो गए थे. इन दोनों के बाद तीसरे नंबर पर मोईन अली और चौथे नंबर पर सुरेश रैना बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं. वहीं कप्तान धोनी और अंबाती रायुडू पर मध्यक्रम की जिम्मेदारी होगी. सैम कर्रन भी तेज बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और चेन्नई की टीम मैच की परिस्थिति को देखते हुए इनको ऊपरी क्रम में भेज सकती हैं.

धोनी को जडेजा का करना होगा बेहतर इस्तेमाल

चेन्नई के कप्तान धोनी जिस तरह की क्रिकेट खेलते हैं उसे देखते हुए वो शायद ही पिछले मैच में खेली टीम में कोई बदलाव करे. दीपक चाहर और शार्दुल एक बार फिर तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे. सैम कर्रन की स्विंग गेंदबाजी से भी सीएसके इस बार बेहतर उम्मीद लगाए बैठी होगी. धोनी ने पिछले मैच में जडेजा का उतना बेहतर इस्तेमाल नहीं किया था और वो केवल दो ओवर ही डाल पायें थे. धोनी को इस मैच में विकेट टेकिंग बॉलर के तौर पर उनका इस्तेमाल करना होगा. ड्वेन ब्रावो अंतिम ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजी से एक बार फिर बेहद कारगर साबित हो सकते हैं.

ये हो सकती है सीएसके की Playing 11

ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डू प्लेसीस, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, मोईन अली, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविन्द्र जडेजा, सैम कर्रन, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर.

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: पहले मैच में कप्तान सैमसन ने नहीं दी थी मॉरिस को स्ट्राइक, अब हुए ट्रोल

IPL 2021: अश्विन से गेंदबाजी नहीं करवाना दिल्ली कैपिटल्स को पड़ा भारी, पोंटिंग ने मानी गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे, वीडियो वायरल
ईशान किशन ने अभिषेक शर्मा को मारा ताना, 35 गेंद वाली सेंचुरी के बाद लिए मजे
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
पूर्व CJI चंद्रचूड़ की आलोचना पर जस्टिस कौल ने दी सफाई, अब क्या बोले?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget