एक्सप्लोरर

IPL 2021: पहले मैच में कप्तान सैमसन ने नहीं दी थी मॉरिस को स्ट्राइक, अब हुए ट्रोल

पंजाब के साथ हुए पिछले मैच के अंतिम ओवर की पांचवी गेंद पर सैमसन ने मॉरिस को स्ट्राइक देने से इंकार करते हुए आधी पिच से वापिस लौटा दिया था. मॉरिस की कल की मैच वींनिंग पारी को फैंस इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट डाल रहे हैं.

आईपीएल में कल क्रिस मॉरिस की 18 गेंदों में 36 रन की पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया. इस दौरान मॉरिस ने 4 गगनचुंबी छक्के भी लगाए. मॉरिस की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन को अलग अलग अंदाज में ट्रोल कर रहे हैं. दरअसल राजस्थान का पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ हुआ था और इस मैच में सैमसन ने अंतिम ओवर में मॉरिस को स्ट्राइक देने से इंकार कर दिया था. भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग ने भी इस वाकये को मॉरिस की कल की पारी से जोड़कर ट्विटर पर एक मजेदार पोस्ट डाली है. 

सहवाग ने अपने ट्विटर हैंडल पर मॉरिस की दो तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें से एक राजस्थान और पंजाब के बीच खेले गए मुकाबले की है और दूसरी कल के मैच की. साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में मजेदार कैप्शन डालते हुए लिखा, 'पहली तस्वीर, पिछला मैच- पैसा मिला पर इज्जत नहीं मिली. दूसरी तस्वीर, आज का मैच- इसे कहते हैं इज्जत. इज्जत भी, पैसा भी. वेल डन क्रिस मोरिस." 

फैंस बना रहे हैं मजेदार मिम्स 

कल के मैच के बाद फैंस जमकर संजू सैमसन को ट्रोल कर रहें हैं. सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक से एक मजेदार पोस्ट डाले जा रहे हैं. कोई मॉरिस को पूरी इज्जत देने की बात कह रहा है तो कोई सैमसन को मॉरिस से कुछ सीखने को कह रहा है. 

यह भी पढ़ें 

IPL 2021: मॉरिस को सैमसन ने नहीं दी थी स्ट्राइक, लेकिन ऑलराउंडर ने 4 छक्के लगाकर दिलाई राजस्थान को जीत

IPL 2021: डेविड वार्नर को अपने कोच का साथ नहीं मिला, बेलिस ने अंपायर के फैसले को सही ठहराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
अगर टीम इंडिया को जीतना है गॉल टेस्ट, तो गिल-गंभीर को करना होगा ऐसा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा
जो रूट के कप्तान बनने पर हैरी ब्रूक ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget