एक्सप्लोरर

रसूल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया ब्लू 177 रनों पर ढेर


रसूल की शानदार गेंदबाजी के आगे इंडिया ब्लू 177 रनों पर ढेर

कानपुर: जम्मू कश्मीर के ऑफ स्पिनर परवेज रसूल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से इंडिया ग्रीन ने गुलाबी गेंद से खेले जा रहे दलीप ट्राफी क्रिकेट मैच के पहले दिन आज यहां सुरेश रैना की अगुवाई वाली इंडिया ब्लू को पहली पारी में केवल 177 रन पर आउट कर दिया.


इंडिया ग्रीन ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 100 रन बनाये. वह अब इंडिया ब्लू से 77 रन पीछे है. इंडिया ब्लू के कप्तान रैना ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन रसूल ने 70 रन देकर पांच विकेट हासिल करके उनका यह फैसला गलत साबित कर दिया. रसूल के अलावा बायें हाथ के तेज गेंदबाज अनिकेत चौधरी ने 18 रन देकर तीन और बायें हाथ के स्पिनर मयंक डागर ने 11 रन देकर दो विकेट लिये.


इंडिया ब्लू की तरफ से मनोज तिवारी ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाये. उन्होंने 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 78 रन बनाये जबकि रैना ने 40 रन की पारी खेली.


इसके जवाब में इंडिया ग्रीन के नितिन सैनी (25) और कौशिक गांधी (39) ने अपनी टीम को बेहद सतर्क शुरूआत दी. इन दोनों ने पहले विकेट के लिये 21 ओवर में 53 रन जोड़े. इस मैच के लिये इंडिया ब्लू की टीम में शामिल किये तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने सैनी को आउट करके यह साझेदारी तोड़ी. इशांत ने अब तक सात ओवर में 15 रन देकर एक विकेट लिया है.


ऑफ स्पिनर अक्षय वाखरे ने गांधी की पारी का अंत किया जबकि पंकज सिंह ने दिन के आखिरी ओवर में प्रशांत चोपड़ा (26) को विकेट के पीछे कैच कराया. उस समय मनप्रीत जुनेजा छह रन पर खेल रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
टी20 में सबसे तेज 100... वेलिंग्टन में आया अभिषेक शर्मा का तूफान, रचा इतिहास
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक शर्मा की 15 गेंद में फिफ्टी, युवराज ने 12 गेंद का रिकॉर्ड याद दिलाकर खींची टांग
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन
अभिषेक का शतक, भारत ने लगाई जीत की हैट्रिक; तीसरे टी20 में 13.2 ओवर में चेज किए 199 रन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget