एक्सप्लोरर

परवेज रसूल ने बीसीसीआई से की मामले में दखल देने की मांग, कहा- भविष्य के बारे में सोचने पर हुआ मजबूर

परवेज रसूल पर जेकेसीए ने पिच रोलर चोरी करने का आरोप लगाया है. रसूल इन आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं.

जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन और भारतीय क्रिकेटर परवेज रसूल के बीच छिड़ा विवाद बढ़ता ही जा रहा है. परवेज रसूल ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से मामले में दखल देने की मांग की है. इतना ही नहीं परवेज रसूल का कहना है कि वह अपने भविष्य को लेकर सोचने पर मजबूर हो गए हैं.

परवेज रसूल पर जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने पिच रोलर को चोरी करने का आरोप लगाया है. जेकेसीए ने रसूल को भेजे नोटिस में कहा है कि अगर वो एक हफ्ते के अंदर पिच रोलर को वापस नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई की जा सकती है.

परवेज रसूल पहले ही अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर चुके हैं. परवेज रसूल ने खुद के साथ हो रहे बर्ताव को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. रसूल का कहना है कि अब वह अपने फ्यूचर के बारे में सोचने को मजबूर हो गए हैं. रसूल ने कहा, ''मैं चाहता हूं बीसीसीआई इस मामले में दखल दे. मुझे अपने भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर किया जा रहा है.''

जेकेसीए लगा रहा है मामले को बढ़ाने का आरोप

वहीं जेकेसीए ने परवेज रसूल पर मामले को बेवजह बढ़ाने का आरोप लगाया है. जेकेसीए का कहना है कि उनके सभी जिलों को बोर्ड का समान वापस करने के लिए कहा है. जेकेसीए के सदस्य अनिल गुप्ता का कहना है कि परवेज रसूल ने मामले को दिल पर ले लिया है. अनिल गुप्ता ने यह भी कहा कि उन्हें नहीं मालूम क्यों परवेज रसूल इस मामले को बढ़ाकर पेश कर रहे हैं. 

बता दें कि परवेज रसूल भारत की ओर से खेलने वाले कश्मीर के पहले क्रिकेटर हैं. परवेज रसूल ने साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में डेब्यू किया था. रसूल को 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू करने का मौका मिला था. रसूल ने हालांकि भारत के लिए दो मुकाबले ही खेले हैं. रसूल हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग में 11 मैच खेलने में कामयाब रहे हैं. 

जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने पवरेज रसूल पर लगाया रोलर चोरी करने का आरोप, क्रिकेटर ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
400 रन बनाना सपने जैसा, सबसे पहले पिता को फोन किया; चिन्मय सुतार का रिएक्शन वायरल 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
एशियन पैरा गेम्स: भारत के मेडल पर पीएम मोदी का दिल छू लेने वाला रिएक्शन वायरल
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट
146 खिलाड़ी, सिर्फ 27 स्लॉट, BCCI ने जारी की 2027 के ऑक्शन की लिस्ट

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget