एक्सप्लोरर

IND Vs AUS: दूसरे वनडे से बाहर हुए चोटिल पंत, राहुल करेंगे विकेटकीपिंग

IND Vs AUS: पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए पंत चोटिल हो गए थे. पंत के तीसरे वनडे में खेलने को लेकर भी स्थिति अभी साफ नहीं है.

मुंबई: पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलने के बाद टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका लगा है. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत शुक्रवार को राजकोट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं. पंत को वानखेडे स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में बल्लेबाजी करते हुए हेलमेट में गेंद लगी जिसके कारण उनके सिर में तकलीफ हुई. वह फील्डिंग के दौरान मैदान पर नहीं उतर सके थे. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब उन्हें अस्पातल से छुट्टी दे दी गई है. पंत अब बेंगलुरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजरेंगे. बीसीसीआई ने कहा, "पहले वनडे में बल्लेबाजी करते समय चोट लगने के बाद ऋषभ मैदान पर नहीं दिखे. फिर उन्हें रात भर एक विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया. उनकी हालत स्थिर है और उनके सभी स्कैन रिपोर्ट सही है. उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब वह बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैबिलिटेशन से गुजरेंगे." राहुल करेंगे विकेटकीपिंग बोर्ड ने कहा, "उन्हें दूसरे वनडे से बाहर रखा गया है. अंतिम वनडे के लिए उनकी उपलब्धता इस बात पर निर्भर करेगी कि वह कैसे रिहेबिलिटेशन से गुजरते हैं." मैच के 44वें ओवर में बल्लेबाजी करते समय पैट कमिंस की एक गेंद बल्ले का किनारा लेकर पंत के हेलमेट में जा लगी थी. इसी पर उन्हें सिर में चोट की आशंका हुई. पंत ने 33 गेंदों पर 28 रन बनाए थे. बोर्ड की ओर से पंत के किसी रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया गया है. पंत के चोटिल होने के बाद के एल राहुल ने पहले वनडे में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभाला था. दूसरे वनडे में भी के एल राहुल ही विकेटकीपर की भूमिका में नज़र आ सकते हैं. पंत के स्थान पर टीम मनीष पांडे या शिवम दुबे को टीम में मौका दे सकती है. आस्ट्रेलिया ने भारत को इस मैच में 10 विकेट से हरा तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6..., 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
6,6,6,6,6, 20 साल के खिलाड़ी ने MI के खिलाफ रचा इतिहास, 144 के टारगेट में जड़ा शतक
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे 'फ्री' में लाइव देखें भारत-इंग्लैंड का चौथा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ENG 4th T20 Weather: बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज भारत बनाम इंग्लैंड चौथे T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम
बारिश बनेगी विलेन? जानिए आज IND vs ENG 4th T20 में कैसा रहेगा ब्रिस्टल का मौसम

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, क्या अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल, पढ़ें पूरी स्टोरी
PAK के लिए नासूर बना PoK, कश्मीरियों ने मुनीर की नाक में किया दम, अपने आप भारत में हो जाएगा शामिल?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशार पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, 'चुनाव के समय कई…'
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget