एक्सप्लोरर

Asia Cup 2023: जोरदार वापसी के लिए पाकिस्तान ने बनाया खास प्लान, बाबर आजम की ओर से हुआ बड़ा दावा

Asia Cup 2023: पाकिस्तान के लिए टूर्नामेंट में बने रहना आसान नहीं है. पाकिस्तान को हर हाल में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.

Asia Cup 2023: पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एशिया कप में मिली 228 रन से करारी हार से उभरने की कोशिश कर रही है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी खिलाड़ियों को हार के सदमे से बाहर निकालने के लिए खास प्लान बनाया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जका अशरफ ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के साथ कोलंबो में डिनर किया. अशरफ ने खिलाड़ियों को हिदायत दी कि उन्हें भारत के खिलाफ मिली हार को भूलाकर बाकी बचे मैचों पर ध्यान देना चाहिए.

सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट टीम को वनडे फॉर्मेट में भारत के खिलाफ सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पाकिस्तान के सामने जीत के लिए 357 रन का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 128 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. पाकिस्तान की ओर से कोई खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं लगा पाया. इतना ही नहीं इस मैच के दौरान पाकिस्तान के तीन खिलाड़ी नसीम शाह, हारिस रउफ और आगा सलमान चोटिल भी हो गए.

टीम को मनोबल को बढ़ाने के लिए पीसीबी ने डिनर का आयोजन किया. इस डिनर में अशरफ ने खिलाड़ियों को कहा, ''जो होना था वो हो गया, अब बाकी बचे मैचों पर फोकस करना चाहिए. हार और जीत खेल का हिस्सा होती है. किसी भी हार के बाद दिल छोटा नहीं करना चाहिए. गलतियों से सबक लेकर सुधार की जरूरत है.''

फाइनल की रेस में है पाकिस्तान

पीसीबी चीफ ने अपने खिलाड़ियों में पूरा भरोसा जताया है. पीसीबी चीफ ने कहा, ''हम आपके साथ हैं. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के अंदर एशिया कप जीतने की प्रतिभा है. भविष्य में भी हमारी टीम बड़े टूर्नामेंट जीत सकती है.''

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का ध्यान भी टूर्नामेंट जीतने पर है. बाबर ने कहा, ''हम एशिया कप को जीतने की पूरी कोशिश करेंगे. हम बाकी मैचों में जीत दर्ज करके वापसी करना चाहते हैं.''

बता दें कि श्रीलंका के खिलाफ भारत को मिली जीत के बाद पाकिस्तान टूर्नामेंट में बना हुआ है. हालांकि पाकिस्तान को फाइनल में जगह बनाने के लिए हर हाल में श्रीलंका को हराना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल; जानें पूरा समीकरण
वर्ल्ड चैंपियन होकर भी ओलंपिक से कटेगा टीम इंडिया पत्ता? लगातार 5 हार ने बिगाड़ा खेल
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
PM मोदी का स्टीव वॉ को 'स्पेशल गिफ्ट', मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 20 साल पुरानी यादें हुई ताजा
'उसको कंट्रोल करना...', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
'उसको कंट्रोल करना', BCCI की नजरों में आए वैभव सूर्यवंशी; अभिषेक शर्मा पर भी बड़ा अपडेट
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'
इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत की हार, भावुक हुए सूर्यकुमार यादव; बोले- 'मेरी टीम को जीत नहीं...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget