एक्सप्लोरर

PSL 2021: सोहेल तनवीर का जादू चला, इस्लामाबाद को हरा फाइनल में पहुंचा मुल्तान सुल्तांस

PSL 2021: पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में सोहेल तनवीर ने कमाल कर दिया. चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर तीन विकेट लेने वाले तनवीर ने पहली बार मुल्तान को फाइनल में जगह दिलाई.

पाकिस्तान सुपर लीग सीजन 6 में सोमवार को क्वालिफायर मुकाबला खेला गया. क्वालिफायर मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 31 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है. मुल्लान सुल्तांस पहली बार इस लीग के इतिहास में फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहा है. मुल्तान सुल्तांस की जीत के हीरो दिग्गज गेंदबाज सोहेल तनवीर रहे जिन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर तीन विकेट हासिल किए. सोहेल तनवीर को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब भी दिया गया.

मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन का बड़ा स्कोर किया था. इस्लामबाद की टीम कभी भी इस लक्ष्य को हासिल करती हुई दिखाई नहीं दी और 19 ओवर में 149 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. इस्लामबाद की तरफ से ओपनन उस्मान ख्वाजा ने हालांकि 40 गेंद में 70 रन की पारी खेली. 

मुल्तान सुल्तांस की शानदार बल्लेबाजी

इससे पहले मुल्तान सुल्तांस की ओर से शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया गया. कप्तान रिजवान हालांकि बिना खाता खोले ही पवेलियन वापस लौट गए थे. लेकिन शान मसूद और शोएब मकसूद ने मोर्चा संभाल लिया. मसूद ने 25 रन की पारी खेली. इसके बाद चार्ल्स ने 21 गेंद में 41 रन जड़ दिए.

मकसूद एक छोर पर मजबूती के साथ डटे रहे. मकसूद ने 41 गेंद में 59 रन की पारी खेली. खुशदिल शाह ने 22 गेंद में 42 रन बनाकर टीम का स्कोर 180 तक पहुंचा दिया. खुशदिल की पारी में पांच छक्के शामिल रहे. 

बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद की शुरुआत बेहद ही खराब रही. धाकड़ बल्लेबाज मुनरो बिना खाता खोले ही पवेलियनलौट गए. इस्लामाबाद ने 14 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे और उसकी पारी संभल ही नहीं पाई. पूरी टीम 19 ओवर में 149 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई. सोहेल के अलावा मुजरबानी ने भी मुल्तान के लिए तीन विकेट हासिल किए.

इस्लामाबाद के पास हालांकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है. दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में इस्लामाबाद की टक्कर कराची किंग्स के साथ होगी. पीएसएल का फाइनल 24 जून को खेला जाना है.

Southampton Weather Forecast: साउथैंप्टन में आज भी खराब रहेगा मौसम का हाल, मैच ड्रॉ होने की संभावना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
भारत दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का एलान, इस 'भारतीय' को मिला मौका
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज
वेस्टइंडीज से हार के बाद फिर पाकिस्तान टीम में फेरबदल, इस दिग्गज पर गिरी गाज

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget