एक्सप्लोरर

Champions Trophy: घटिया माल से तैयार हुए पाकिस्तान के मैदान, एक्सपर्ट ने खोल दी पोल; चैंपियंस ट्रॉफी में बढ़ न जाए दिक्कत

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान ने ऐसी तैयारियां की हैं कि उनकी आलोचना खुद पाकिस्तान के लोग कर रहे हैं.

Pakistan Stadium Update Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का मेजबान देश यानी पाकिस्तान टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर कई महीनों से आलोचनाओं में घिरा है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक स्टेटमेंट जारी करके यह जरूर बताया कि लाहौर का मैदान पूरी तरह तैयार हो गया है. मैदानों में बैठने की व्यवस्था को पूरी तरह बदला गया है, इस कारण मैदान में कुर्सियां लगाने के कई वीडियो सामने आए हैं. अब पाकिस्तान से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति ने दावा किया है कि मैदानों में घटिया माल से बनी नई कुर्सियां लगाई गई हैं.

एक वायरल हो रहे इंटरव्यू में एक व्यक्ति कहता दिख रहा है कि फाइबर चेयर अच्छी होती हैं, जिन्हें 20-30 साल चलाया जा सकता है. इंटरव्यू के दौरान इस व्यक्ति को एक्सपर्ट की संज्ञा दी गई, जिसने दावा किया कि फाइबर से बनी कुर्सियों को रिपेयर भी किया जा सकता है, लेकिन जो कुर्सियां अब लगी हैं वो एक साल बाद ही चर्चा का विषय बनने लगेंगी. दावा किया गया कि इन कुर्सियों की क्वालिटी पर एक साल बाद जरूर बहस छिड़ी होगी.

काम करवाने वालों की नीयत पर सवाल

इस व्यक्ति ने कहा कि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए निर्माण कार्य करवाने वाले लोगों की नीयत पर शक है. इस एक्सपर्ट ने खुलासा किया कि मैदानों में आगी कुर्सियां प्लास्टिक से बनी हैं जिसे बहुत जोर से हिलाया जाए तो यह टूट कर चकनाचूर हो जाएगी और ना ही इन कुर्सियों को रिपेयर किया जा सकता है. एक्सपर्ट ने बताया कि फाइबर चेयर खराब हो जाए, रंग छोड़ने लगे तो उसे हीट/गर्मी देकर उसका रंग वापस लाया जा सकता है और उसकी शेप को भी बदला जा सकता है. एबीपी लाइव इन दावों का समर्थन नहीं करता है, लेकिन वीडियो में किए गए दावे यदि सच हैं तो यह क्रिकेट जगत के लिए शर्मसार कर देने वाला विषय है.

यह भी पढ़ें:

IND vs ENG 1st ODI: फिल्म देखने गए थे श्रेयस अय्यर, नागपुर में नहीं खेलने का था प्लान, फिर रोहित के फोन ने पलटा पासा

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget