एक्सप्लोरर

World Cup 2023: पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर लटका है पाकिस्तान, जानें कितनी है सेमीफाइनल खेलने की संभावना

Pakistan In WC 2023: वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान की टीम सात में से चार मुकाबले गंवाने के बाद पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. उसके सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता अब थोड़ा मुमकिन नजर आ रहा है.

Pakistan Semifinal Chance: वर्ल्ड कप 2023 में पिछले दो मुकाबलों के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल खेलना थोड़ा मुमकिन नजर आ रहा है. दक्षिण अफ्रीका की न्यूजीलैंड पर जीत और भारत की श्रीलंका पर जीत ने पाकिस्तान को कुछ उम्मीदें दी हैं. हालांकि समीकरण अब भी पेचिदा हैं लेकिन यहां से पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में आगे निकल सकता है.

पाकिस्तान की टीम ने अब तक वर्ल्ड कप 2023 के सात मुकाबलों में से तीन में जीत हासिल की है. 6 अंकों के साथ वह पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है. उसे मुख्य चुनौती तीन टीमों से मिल रही है. ये टीमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान हैं. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया 4-4 मुकाबले जीतकर 8-8 अंकों के साथ तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. वहीं अफगानिस्तान 6 में से 3 मुकाबले जीतकर 6 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है. भारत सेमीफाइनल में पहुंच चुका है, दक्षिण अफ्रीका का भी टिकट लगभग तय है और बांग्लादेश बाहर हो चुका है. ऐसे में यह तीन टीम पाकिस्तान के लिए कोई खतरा नहीं है. हालांकि इस रेस में नीदरलैंड्स और इंग्लैंड भी शामिल हैं लेकिन इनके लिए अंतिम-4 का रास्ता बेहद मुश्किल दिख रहा है.

पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पंहुचने का आसान रास्ता
पाक टीम के सेमीफाइनल में खेलने के कई समीकरण बनते हैं. यहां तक कि अगर वह एकाध मैच और हार जाती है तो भी वह अंतिम चार में पहुंच सकती है लेकिन उसके लिए सबसे आसान रास्ता यह है कि वह अपने बाकी बचे दो मुकाबले अच्छे अंतर से जीते. पाकिस्तान को न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने बाकी हैं. यहां उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ तो हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी. यही जीत जीतने बड़े अंतर से होगी, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल का रास्ता उतना सरल हो जाएगा.

पाकिस्तान अगर यह दो मुकाबले जीत जाता है तो उसके खाते में 10 अंक हो जाएंगे. उधर, न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान से हारने के बाद अगर अगला मैच जीत भी जाती है तो भी उसके पास भी 10 ही अंक रह जाएंगे. ऐसे में यहां नेट रन रेट के आधार पर सेमीफाइनल की टीम तय होगी.

इस स्थिति में पाकिस्तान को बस यह भी दुआ करनी होगी कि अफगान टीम अपने बाकी बचे तीन मुकाबलों में से कम से कम एक मैच हार जाए. ऐसा होता है तो अफगान टीम के भी 10 अंक हो जाएंगे और नेट रन रेट के आधार पर पाक के पास सेमीफाइनल खेलने का मौका होगा.

यह भी पढ़ें...

World Cup 2023 Stats: रनों की रेस में फिर आगे बढ़े विराट, विकेट के मामले में मदुशंका नंबर-1; जानें 10 खास आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget