एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के बैटिंग कोच यूनिस खान ने छोड़ा अपना पद, 2022 तक था कॉन्ट्रैक्ट

यूनिस का इस तरह कोच पद छोड़ने का कारण सामना नहीं आया है. लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि यह फैसला गहन चर्चा के बाद लिया गया है.

पूर्व कप्तान यूनिस खान ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने मंगलवार को बताया कि बोर्ड और यूनिस ने आपसी सहमति से इसका फैसला किया. यूनिस को पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान टीम का बल्लेबाजी कोच बनाया गया था और उनका कार्यकाल 2022 तक था जो टी20 विश्व कप के बाद खत्म होना था. 

यूनिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2020-21 से कोच के रूप में अपने काम की शुरूआत की थी, जहां उनकी टीम को तीन टी20 मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा था और टेस्ट सीरीज में भी 2-0 की पराजय झेलनी पड़ी थी. 

इसके बाद पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को टेस्ट में 2-0 से और टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था. यूनिस की कोच के रूप में आखिरी सीरीज इस साल अप्रैल-मई में जिम्बाब्वे दौरा रही, जहां पाकिस्तान ने टी20 सीरीज 2-1 से और दो टेस्ट मैच जीते. 

यूनिस का इस तरह कोच पद छोड़ने का कारण सामना नहीं आया है. लेकिन पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने कहा कि यह फैसला गहन चर्चा के बाद लिया गया है. वसीम ने कहा, "यूनिस जैसे अनुभवी विशेषज्ञ का साथ छूटना दुखद है. हमारे बीच कई दौर की चर्चाओं के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया कि अब हम अपनी राहें अलग करेंगे. मैं यूनिस को उनके इतने कम दिनों के कार्यकाल में पाकिस्तान की पुरुष टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में उनके योगदान के लिए धन्यवाद देता हूं और उम्मीद करता हूं कि वह पीसीबी को अपने ज्ञान से इमर्जिग क्रिकेटर लाने में मदद करने के लिए उपलब्ध होंगे."

ऐसा रहा था यूनिस खान का इंटरनेशनल करियर 

गौरतलब है कि यूनिस खान ने पाकिस्तान के लिए लगभग 17 साल इंटरनेशनल खेला. इस दौरान यूनिस ने 118 टेस्ट में 52.06 की औसत से 10099 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक तिहरा शतक, छह दोहरे शतक, 34 शतक और 33 अर्धशतक निकले. वहीं 265 वनडे मैचों में उनके नाम 7249 रहे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
कब शुरू होगा भारत-श्रीलंका दूसरा टेस्ट? नोट कर लीजिए तारीख
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दुनिया का 8वां अजूबा, जिसने 199 शतक ठोक बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी
'IPL मत खेलना वरना...', मानव सुतार को मिली बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले अरविंद केजरीवाल
'पूरी की पूरी अनपढ़ों की सरकार', चीनी के बढ़ते दाम के बीच बोले केजरीवाल
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Last Sawan Somwar 2026: सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
सावन के तीन सोमवार नहीं रख पाए व्रत? 24 अगस्त को मिल रहा आखिरी मौका, जानिए क्या करें
Embed widget