एक्सप्लोरर

AUS vs PAK: सिडनी टेस्ट से शाहीन अफरीदी और इमाम उल हक़ बाहर, इन दो खिलाड़ियों को मिली प्लेइंग-11 में जगह

Pakistan Playing 11: सिडनी में तीन जनवरी से शुरू होने वाले टेस्ट मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है. पाक टीम में दो बड़े बदलाव हुए हैं.

AUS vs PAK 3rd Test: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग-11 का एलान कर दिया है. इस मुकाबले के लिए पाकिस्तान की टीम में शाहीन अफरीदी को जगह नहीं मिली है. उनकी जगह साजिद खान को प्लेइंग-11 में मौका दिया गया है. इमाम-उल-हक़ को भी जगह नहीं दी गई है. उनकी जगह सैम अयूब डेब्यू करेंगे.

शाहीन अफरीदी के इस मुकाबले से बाहर होने की वजह अब तक पता नहीं चल पाई है. उनका बाहर होना पाकिस्तान के लिए एक बड़ा झटका होगा. शाहीन ने अब तक इस सीरीज में बढ़िया प्रदर्शन किया है. इस सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान उनके हाथ में ही थी. उधर, इमाम-उल-हक़ इस पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे हैं. वह पाकिस्तान को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए, यही कारण है कि उन्होंने टीम से बाहर होना पड़ा है.

शाहीन की जगह टीम में आए साजिद खान एक ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अब तक केवल 7 टेस्ट मैच ही खेले हैं. आखिरी बार वह टेस्ट क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के सामने ही उतरे थे. यह मुकाबला उन्होंने साल 2022 में पेशावर में खेला था. तब से वह पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं बना पाए थे. इमाम की जगह टीम में आए युवा क्रिकेटर सैम अयूब के लिए सिडनी टेस्ट एक बड़ा मौका है. सिडनी टेस्ट के लिए पाकिस्तान की प्लेइंग-11 में यही दो बदलाव हुए हैं.

ऐसी है पाकिस्तान की प्लेइंग-11
सैम अयूब (डेब्यू), अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, साजिद खान, हसन अली, मीर हमजा, आमेर जमाल.

टेस्ट सीरीज गंवा चुकी है पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले गंवा चुकी है. पहले मुकाबले में उसे करारी शिकस्त मिली थी लेकिन दूसरी पारी में उसने अच्छी टक्कर दी थी. 0-2 से पिछड़ने के बाद पाकिस्तान के लिए ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने का सपना एक बार फिर सपना ही रह गया है. बता दें कि पाकिस्तान टीम पिछले 28 साल में एक बार भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच तक नहीं जीत पाई है. सिडनी टेस्ट में उसकी कोशिश इस सिलसिले को तोड़ने की होगी.

यह भी पढ़ें...

Rohit & Virat: वनडे क्रिकेट से हो चुकी है रोहित और कोहली की विदाई? जानें इस दावे के पीछे आंकड़ों की सच्चाई

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी और सनी देओल की फिल्मों के बीच चल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन, जानें गुरुवार की कमाई
'बॉर्डर 2' vs 'मर्दानी 3': रानी मुखर्जी और सनी देओल की फिल्मों के बीच चल रहा तगड़ा कॉम्पिटीशन, जानें गुरुवार की कमाई
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
Sarojini Naidu Birthday: जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
जिन्ना से कैसे थे सरोजिनी नायडू के संबंध, दोस्ती से दरार तक कैसे पहुंचा था यह रिश्ता?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
Embed widget