एक्सप्लोरर

PAK vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को फॉलोऑन के लिए किया मजबूर, दूसरा टेस्ट भी हारने के करीब

स्टंप्स के समय शान मसूद 55 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 और असद शफीक 17 गेंदों पर एक चौके के सहारे आठ रन बनाकर नाबाद लौटे.

आठवें नंबर के बल्लेबाज यासिर शाह (113) के शतकीय पारी के बावजूद पाकिस्तान की टीम यहां एडिलेड ओवल मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को लगातार दूसरी बार पारी की हार के कगार पर पहुंच गई है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी तीन विकेट पर 589 रन बनाकर घोषित कर दी थी. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम यासिर के शतक के बावजूद अपनी पहली पारी में 302 रन पर ऑलआउट हो गई और उसे मेजबान टीम के खिलाफ फॉलोऑन खेलने के लिए मजबूर होना पड़ा. फॉलोऑन खेलते हुए भी पाकिस्तान की हालत बेहद खराब है और मेहमान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 39 रन तक तीन विकेट गंवा दिए हैं. पाकिस्तान अभी ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से 248 रन पीछे है जबकि उसके सात विकेट शेष है. स्टंप्स के समय शान मसूद 55 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 14 और असद शफीक 17 गेंदों पर एक चौके के सहारे आठ रन बनाकर नाबाद लौटे. इमाम उल हक ने खाता खोले बिना आउट हुए जबकि कप्तान अजहर अली ने नौ और बाबर आजम ने आठ रनों का योगदान दिया. ऑस्टेलिया की ओर से जोश हेजलवुड को दो और मिशेल स्टार्क को अब तक एक सफलता मिली है. इससे पहले, पाकिस्तान ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 96 रन से आगे खेलना शुरू किया. पाकिस्तानी बल्लेबाजी की धुरी बाबर आजम ने 43 और यासिर शाह चार रन से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 105 रन की शतकीय साझेदारी करके पाकिस्तान को कुछ राहत दी. आजम के आउट होने के बाद यासिर ने मोहम्मद अब्बास (29) के साथ नौवें विकेट के लिए 87 रन जोड़कर पाकिस्तान को 300 के करीब पहुंचाया. यासिर ने अपने करियर का पहला शतक लगाया. इस दौरान उन्होंने 213 गेंदों का सामना किया और 13 चौके लगाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्टार्क ने छह विकेट लिए. उनके अलावा पैट कमिंस को तीन और जोश हेजलवुड को एक विकेट मिला.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
छात्र आंदोलन पर पाकिस्तान के कितने क्रिकेटरों ने दिया रिएक्शन? जानें भारत की स्थिति पर क्या कहा
IND vs ZIM 2nd T20 Date-Time: कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब है भारत बनाम जिम्बाब्वे दूसरा T20, कितने बजे से शुरू होगा मैच, जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि
सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में तनिक्षा खत्री और प्राची लोहान ने रचा इतिहास, भारत को दिलाई बड़ी उपलब्धि

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget