एक्सप्लोरर

WTC Final: क्या पाकिस्तानी टीम अब भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंच सकती है? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, इस हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स में पाकिस्तान 38.99 फीसदी अंकों के साथ सातवें नंबर पर खिसक गया है.

WTC Points Table, Pakistan: कराची टेस्ट में पाकिस्तान को इंग्लैंड ने 8 विकेट से हरा दिया. इस तरह बाबर आजम की टीम को घरेलू सरजमीं पर 3-0 से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ है जब पाकिस्तान को अपनी सरजमीं पर लगातार 4 टेस्ट मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बाबर आजम की टीम को हराया था. वहीं, पाकिस्तान लगातार 4 टेस्ट मैचों में हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर पहुंच गया है. बहरहाल, ऐसे में सवाल उठता है कि क्या पाकिस्तान अब भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक पहुंच सकता है?

क्या कहते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल?

पाकिस्तान लगातार 4 टेस्ट मैचों में हार के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में सातवें नंबर पर है. लिहाजा, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान के पहुंचने की उम्मीदें तकरीबन खत्म हो गई है, लेकिन बाबर आजम की टीम के लिए थोड़ी उम्मीदें बची हैं. दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 3 हार के बाद सातवें नंबर पर खिसक गई है. फिलहाल, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स में पाकिस्तान 38.99 फीसदी अंकों के साथ सातवें नंबर पर हैं. हालांकि, पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में अब भी पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए किस्मत का साथ चाहिए होगा, यानि दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा.

क्या पाकिस्तान फाइनल तक पहुंच सकता है?

पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज खेलेगी. अगर बाबर आजम की टीम दोनों मैचों में जीत दर्ज करती है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप प्वॉइंट्स टेबल में 47.62 फीसदी अंक हो जाएंगे, लेकिन क्या इस तरह पाकिस्तान टीम फाइनल में अपनी जगह बना पाएगी? बहरहाल, यह दूसरी टीमों के प्वॉइंट्स पर निर्भर करेगा. वहीं, पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच की बात करें तो कराची में पाकिस्तान की दूसरी पारी 216 रनों पर सिमट गई थी. जिसके बाद इंग्लैंड टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 167 रनों की जरूरत थी. जिसे इंग्लैंड की टीम ने बड़ी आसानी से 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में बेन डकट ने शानदार पारी खेलते हुए 82 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके जड़े.

ये भी पढ़ें-

IPL Auction 2023: दीपक चाहर हैं चोटिल, CSK की बढ़ सकती है समस्या, नीलामी में इन गेंदबाजों पर लगाएगी दांव

IPL Auction: पिछले सीज़न से कितनी अलग है इस बार की नीलामी, जानिए क्या होंगे नियम और इस साल कौन है नीलामीकर्ता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget