एक्सप्लोरर

World Cup 2019: पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रन से हराया, रूट-बटलर के शतक बेकार गए

पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 349 रन की चुनौती रखी थी.

World Cup 2019:  पाकिस्तान ने इंग्लैंड को 14 रन से हराकर वर्ल्ड कप में शानदार वापसी की है. इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट पर 334 रन ही बना पाई. इंग्लैंड के लिए बटलर और रूट ने शतक लगाए, पर वो किसी काम नहीं आ सके. पाकिस्तान के लिए रियाज ने 3, शादाब और आमिर ने 2 विकेट लिए. 349 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम के ओपनर्स ने एक बार फिर निराश किया. तीसरे ओवर की पहली गेंद ही जेसन रॉय 8 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद रुट और बेयरस्टो ने 48 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की. 60 के स्कोर पर बेयरस्टो भी 32 रन बनाकर चलते बने. बेयरस्टो के बाद बल्लेबाजी करने आए मोर्गन भी कोई कमाल नहीं दिखा पाए. मोर्गन जब 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब उन्हें हफीज ने आउट किया. पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए स्टोक्स 13 रन बनाकर मलिक का शिकार बने. 118 रन पर चार विकेट गंवाने के बाद रूट और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की. रूट अपना शतक पूरा करने के तुरंत बाद 107 रन बनाकर आउट हो गए. रूट के आउट होने के बाद बटलर ने अपना शतक पूरा किया, लेकिन वो भी 103 रन बनाकर आउट हो गए. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में रियाज ने 3, शादाब और आमिर ने 2 विकेट लिए, जबकि मलिक-हफीज को 1-1 विकेट मिला. पाकिस्तान ने दी थी 349 रन की चुनौती इससे पहले इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पाकिस्तान ने पिछले मैच की गलतियों से सबक लेते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 348 रन बनाए थे. मोहम्मद हफीज का अनुभव काम आया जिन्होंने 62 गेंदों पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली. हफीज के अलावा बाबर आजम ने 68 गेंदों पर 63 रन बनाए. उनकी पारी में चार चौके और एक छक्का शामिल रहा. पाकिस्तान की इस सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 82 रन जोड़े. 15वें ओवर की पहली गेंद पर मोइन अली ने फखर को आउट कर इस साझेदारी पर विराम लगाया. फखर ने 40 गेंदों पर 38 रन बनाए. बाबर के साथ मिलकर इमाम ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया लेकिन वह अपने अर्धशतक से छह रन से चूक गए. अली ने उनका विकेट 111 के कुल स्कोर पर चटकाया. इमाम ने तीन चौके और एक छक्के की मदद से 58 गेंदों पर 44 रन बनाए. कप्तान सरफराज ने भी हफीज के साथ चौथे विकेट के लिए 80 रन जोड़े. हफीज अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन वोक्स ने एक बार फिर कैच पकड़ पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया. वोक्स ने हफीज का कैच मार्क वुड की गेंद पर पकड़ा. कप्तान और आसिफ अली ने टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचाया और इसके 11 रन बाद आसिफ 14 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट लिए. 319 के कुल स्कोर पर वोक्स ने अपनी ही गेंद पर सरफराज को आउट कर दिया. सरफराज ने 44 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 55 रन बनाए. इंग्लैंड के लिए मोइन अली और क्रिस वोक्स ने तीन-तीन विकेट लिए. वुड को दो सफलताएं मिलीं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
आकिब नबी के बाद टीम इंडिया से जुड़े 2 नए खिलाड़ी, BCCI का बड़ा फैसला
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
'सॉरी एश भाई...' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
'सॉरी एश भाई' अर्शदीप सिंह ने रविचंद्रन अश्विन से क्यों मांगी माफी
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget