एक्सप्लोरर

PAK vs AFG: एशिया कप से पहले पाकिस्तान ने लगाई जीत की हैट्रिक, अफगानिस्तान का किया सूपड़ा साफ

PAK vs AFG 3rd ODI: पाकिस्तान ने तीसरे वनडे में भी अफगानिस्तान को हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम की.

Afghanistan vs Pakistan 3rd ODI Full Highlights: कोलंबो में खेले गए तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 59 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया. एशिया कप से पहले यह जीत पाकिस्तान के लिए हौसले बुलंद करने वाली है. 

तीसरे वनडे में पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में 8 विकेट पर 268 रन बनाए थे. इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 48.4 ओवर में 209 रन ही बना सकी. इस तरह पाकिस्तान ने 59 रनों से तीसरा वनडे जीता. इसके साथ ही अफगानिस्तान का पाकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने का सपना एक बार फिर पूरा नहीं हो सका. 

पाकिस्तान से मिले 269 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही. ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज सिर्फ पांच रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. इसके बाद तीन नंबर पर बैटिंग करने आए इब्राहिम जदरान खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए. 

इसके बाद ओपनर रियाज हसन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने संयम से खेलना शुरू किया, लेकिन 60 के कुल स्कोर पर अफगानिस्तान को तीसरा झटका लगा. ओपनर रियाज हसन 66 गेंदों में 34 रन बनाकर आउट हो गए. इसके तुरंत बाद कप्तान शाहिदी 31 गेंदों में 13 रन बनाकर चलते बने. 62 रनों तक अफगानिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 

इसके बाद मोहम्मद नबी सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए. वहीं राशिद खान भी 12 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गए. ऐसा लग रहा था कि मानो अफगानिस्तान की टीम 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन मुजीब उर रहमान ने अपने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाकर टीम की हार के अंतर को कम किया. 

मुजीब उर रहमान ने सिर्फ 37 गेंदों में 64 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले.  मुजीब ने फरीद मलिक (17) के साथ 9वें विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की और स्कोर 200 के पार किया.

पाकिस्तान के लिए शादाब खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. वहीं शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा आगा सलमान को एक सफलता मिली. 

इससे पहले पाकिस्तान ने कप्तान बाबर आजम (60 रन) और मोहम्मद रिजवान (67 रन) के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 268 रन बनाए. इन दोनों के अलावा आगा सलमान ने नाबाद 38 और मोहम्मद नवाज ने 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. 

ये भी पढ़ें-

Asia Cup 2023: 'अगर केएल राहुल विकेटकीपिंग नहीं करेंगे तो टीम से बाहर कर देना चाहिए', पूर्व कोच का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?
आउट या नॉटआउट, जुरेल के कैच पर बवाल; श्रीलंका के साथ नाइंसाफी?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget