एक्सप्लोरर

Grant Bradburn Pakistan: जानिए कौन हैं ग्रांट ब्रैडबर्न? जिन्हें बनाया गया पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ग्रांट ब्रैडबर्न को पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. 56 वर्षीय ब्रैडबर्न न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं.

Grant Bradburn Pakistan Cricket Team New Head Coach: पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउडंर ग्रांट ब्रैडमैन को पुरुष क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया है. उनका कार्यकाल 2 साल का होगा. इससे पहले ग्रांट पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कंसल्टेंट थे. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ग्रांट ब्रैडमैन को मुख्य कोच बनाए जाने की घोषणा शनिवार (13 मई) को की. हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में ग्रांट पाकिस्तान टीम के इंचार्ज थे. इस श्रृंखला में बाबर आजम की टीम ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध 4-1 से जीत दर्ज की. जबकि दोनों देशों के बीच खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-2 से बराबर रही थी. 
 
कौन हैं ग्रांट ब्रैडबर्न?

56 वर्षीय ग्रांट ब्रैडबर्न न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर हैं. वह कीवी टीम के लिए ऑलराउंडर की हैसियत से खेलते थे. ब्रैडबर्न ने 7 टेस्ट और 11 वनडे में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया. वह करीब 11 साल तक न्यूजीलैंड के लिए खेले. इसके बाद उन्होंने कोचिंग में हाथ आजमाया. स्कॉटलैंड के पूर्व हेड कोच ग्रांट ब्रैडबर्न साल 2018 से 2020 के दौरान पाकिस्तान टीम के फील्डिंग कोच रहे. इसके बाद उन्होंने नेशनल क्रिकेट एकेडमी में पाकिस्तान के लिए काम किया. 

पीसीबी के चेयरमैन नजम सेठी ने एक बयान में कहा, 'ब्रैडबर्न के अनुभव को देखते हुए उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट टीम का हेड कोच बनाया गया है'. पीसीबी चीफ के मुताबिक, 'एनसीए में हमारी पुरुष टीम के साथ काम करने के बाद वह हमारी संस्कृति और क्रिकेट को अच्छी तरह से समझते हैं. वह हमारी टीम को आगे ले जाने के लिए आदर्श उम्मीदवार हैं'. 

टीम डायरेक्टर की भूमिका में मिकी आर्थर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में पूर्व हेड कोच मिकी आर्थर को टीम डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी है. उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के अलावा 50 ओवर के एशिया कप के लिए पाकिस्तान टीम का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. आर्थर इससे पहले पाकिस्तान के लंबे समय तक मुख्य कोच रहे. वह पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑनलाइन कोचिंग भी दे चुके हैं. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू पुटिक अगले 2 साल तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बैटिंग कोच होंगे. 

यह भी पढ़ें...

DC vs PBKS: वॉर्नर बनाम रबाडा से लेकर धवन Vs कुलदीप यादव तक, जानें दिल्ली-पंजाब मैच से पहले 5 रोचक फैक्ट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
बॉलीवुड से परे सैफ अली खान ने क्रिकेट में आजमाया हाथ, बॉलिंग एक्शन से लूटी महफिल
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
भारत टेस्ट के लिए श्रीलंका टीम का एलान, निसांका बाहर; जानें कौन बना कप्तान
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल
DSP सिराज बने हेयर स्टाइलिश, सरफराज खान के काटे बाल; मजेदार वीडियो वायरल

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget