एक्सप्लोरर

एक फील्डर भारत के खिलाफ हमारे लिये मैच जीत सकता है: ट्रेविस हेड


एक फील्डर भारत के खिलाफ हमारे लिये मैच जीत सकता है: ट्रेविस हेडसौजन्य: AFP

चेन्नई: आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने कहा कि उनकी टीम में कुछ बेजोड़ फील्डर हैं जो कि भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान दबाव की परिस्थितियों में मैच का पासा पलट सकते हैं.


हेड ने कहा, ‘‘फील्डिंग से आप मैच हार या जीत सकते हो. आस्ट्रेलिया को अपने फील्डिंग पर गर्व है और हमने इस कौशल पर कड़ी मेहनत की है.’’ 


उन्होंने कहा,‘‘हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम दबाव की परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ फील्डिंग करें. हमारे पास कुछ बेहतरीन फील्डर हैं. हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने फील्डिंग के दम पर मैच जीत सकते हैं.’’ हेड ने कहा कि वह बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी का मौका मिलने से खुश हैं और 17 सितंबर से शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला में भी ऐसा करना चाहते हैं. 


बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच में 65 रन की आकर्षक पारी खेलने वाले हेड ने कहा,‘‘मैं ऐसी संभावना को लेकर उत्साहित हूं. उम्मीद है कि मुझे बल्लेबाजी में ऊपरी क्रम में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी का मौका मिलेगा.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने टीम में वापसी की है और मैं आत्मविश्वास से भरा हूं. अभ्यास मैच में क्रीज पर कुछ समय बिताना अच्छा रहा.’’ 


बल्लेबाजी लाइनअप के बारे में हेड ने कहा,‘‘हमारे पास डेविड (वार्नर) और स्टीव स्मिथ हैं जो शानदार फार्म में हैं. टीम में मैथ्यू वेड भी है. उस दिन मार्कस स्टोइनिस ने बेहतरीन बल्लेबाजी की थी और जेम्स फॉकनर पूर्व में ऐसा करते रहे हैं. ’’ 


उन्होंने कहा,‘‘हम वास्तव में एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं है. अधिकतर बल्लेबाजों ने अभ्यास मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया और गेंदबाजों ने भी बेहतर खेल दिखाया था.’’ हेड से पूछा गया कि मध्यक्रम में ग्लेन मैक्सवेल के साथ बल्लेबाजी करना कितना महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा, ‘‘एक बार जब सलामी जोड़ी अच्छी नींव रख लेती है तो उम्मीद है कि मैं और ग्लेन पारी के दूसरे भाग में वही काम करने में सफल रहेंगे.’’ हेड ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की भी तारीफ की जो आईपीएल फ्रेंचाइजी आरसीबी में उनके साथी हैं.


उन्होंने कहा, ‘‘उनका (विराट) की कार्य पद्धति बहुत अच्छी है. मेरा मानना है कि मैच वाले दिन वह पूरी तरह से उसमें ढल जाता है. वह परिस्थितयों के अनुसार बहुत अच्छा खेलता है और बहुत जल्द उनसे तालमेल बिठाता है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में जसप्रीत बुमराह की जगह लेगा खतरनाक पेसर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे भुवनेश्वर कुमार? खुद दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन
अभिषेक शर्मा ने वनडे में ठोकी डबल सेंचुरी, 91 गेंद में बनाए 233 रन

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget