एक्सप्लोरर

T20 World Cup: 'राहुल द्रविड़ चीख और रो रहे थे...', भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर कुछ ऐसा था नजारा

T20 World Cup: दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है. अश्विन ने कहा कि मैंने राहुल द्रविड़ को चीखते और रोते देखा है.

Ravichandran Ashwin on Rahul Dravid: भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बड़ा खुलासा किया है. अश्विन ने कहा कि बारबाडोस में भारत के टी20 विश्व कप जीतने के बाद विराट कोहली का पूर्व कोच राहुल द्रविड़ को टी20 विश्व कप ट्रॉफी सौंपना और कोच का खुशी में चीखना और रोना कुछ ऐसा था जो हमेशा उनकी यादों में रहेगा. 

बता दें कि 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने लगभग हारी हुई बाजी जीती थी. खिताबी मैच में दक्षिण अफ्रीका को आखिरी 24 गेंद पर जीत के लिए सिर्फ 24 रन ही बनाने थे. यहां से भारत ने नामुमकिन को मुमकिन किया और बाजी पलट दी. 

अश्विन ने बताया कि यह 51 साल के राहुल द्रविड़ के लिए विशेष लम्हा था, जो खिलाड़ी के रूप में आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का खिताब नहीं जीत पाए, लेकिन अंतत: कोच के रूप में ऐसा करने में सफल रहे. अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो में कहा, मेरे लिए सबसे शानदार लम्हा वह है जब विराट कोहली राहुल द्रविड़ को बुलाते हैं और उन्हें कप (ट्रॉफी) देते हैं. मैंने उन्हें कप को गले लगाते हुए और रोते हुए देखा. राहुल द्रविड़ चीख और रो रहे थे. मैंने उन्हें इसका लुत्फ उठाते हुए देखा. 

अश्विन का मानना है कि द्रविड़ वेस्टइंडीज में अपने मार्गदर्शन में एक और अभियान को लेकर डरे हुए थे, क्योंकि 2007 वनडे विश्व कप में उनकी कप्तानी में टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. उन्होंने कहा, "मैं एक डरे हुए व्यक्ति के बारे में बात करना चाहता हूं. 2007 में 50 ओवर का विश्व कप. भारत बाहर हो गया. राहुल द्रविड़ तब कप्तान थे. उन्होंने इसके बाद वनडे टीम की कप्तानी नहीं की. वह भारतीय टीम के साथ थे. अगर कुछ गलत होता, अगर भारतीय टीम बाहर हो जाती या अगर वे मैच हार जाते तो तुरंत वे पूछते कि द्रविड़ क्या रहे हैं."

अश्विन ने भारतीय कोच के रूप में द्रविड़ की कड़ी मेहनत को स्वीकार करते हुए कहा कि वह टीम में संतुलन लाए और दृष्टिकोण बदला. उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं कि पिछले दो-तीन सालों से वह इस टीम के साथ क्या कर रहे हैं. मैं जानता हूं कि वह कितने संतुलित रहे हैं. मैं जानता हूं कि इस दृष्टिकोण को बदलने के लिए उन्होंने कितनी मेहनत की है."

अश्विन ने आगे कहा, "मैं जानता हूं कि उन्होंने अपने प्रत्येक खिलाड़ी को क्या दिया है. यहां तक ​​कि जब वह घर पर बैठे होते हैं तब भी वह यह योजना बनाते रहते हैं कि ये कैसे करना है और वो कैसे करना है."

गौरतलब है कि द्रविड़ के मार्गदर्शन में भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और वनडे विश्व कप के फाइनल में भी पहुंचा, लेकिन दोनों मौकों पर ऑस्ट्रेलिया से हार गया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget