एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: ओली पोप ने भारत में मास्टरक्लास इनिंग खेली है, जो रूट का बड़ा दावा

IND Vs ENG: जो रूट ने ओली पोप की पारी को मास्टरक्लास बताया है. ओली पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद हैं.

IND Vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट की दूसरी पारी में 148 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप छा गए हैं. पोप की इस पारी की बदौलत इंग्लैंड भारत के खिलाफ मैच में वापसी करने में कामयाब रहा है. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने भी ओली पोप की पारी की जमकर तारफी की. जो रूट का कहना है कि भारत में कोई भी खिलाड़ी इससे बेहतरीन पारी नहीं खेल सकता है. 

ओली पोप की तारीफ करते हुए जो रूट ने कहा, ''पोप ने जो पारी खेली है वो मास्टरक्लास है. पोप ने दिखाया है कि यहां कैसे रन बनाए जा सकते हैं. हमें समझ आ गया है कि अब भारत के खिलाफ रन कैसे बनाए जा सकते हैं. प्रेशर के अंदर ही बड़े खिलाड़ी सामने आते हैं. पोप ने बहुत शानदार पारी खेली है तो वह बड़े गेम के बड़े खिलाड़ी हैं.''

जो रूट ने आगे कहा, ''खेल की बात करें तो आज का दिन काफी शानदार रहा. शुरुआत से ही हम अच्छा करने में कामयाब रहे. गेंद के साथ हमने कल की बजाए आज ज्यादा अच्छी गेंदबाजी की. अब हमें इसे आगे भी बरकरार करने की जरूरत है. हमारे लिए ओपनिंग पार्टनरशिप भी अच्छी रही. हमने जल्दबाजी में कुछ विकेट गंवाए. लेकिन हमारी पारी संभल गई. हमारे लिए कुछ पार्टनरशिप अच्छी रही हैं और हम मुश्किल स्थिति से बाहर निकलते हुए दिख रहे हैं.''

पोप ने करवाई जोरदार वापसी

 बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट मैच बेहद रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है. इंग्लैंड ने पहली पारी में 246 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए. इस तरह से टीम इंडिया पहली पारी में 190 रन की बढ़त हासिल करने में कामयाब रही. ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया तीसरे दिन ही मैच को खत्म कर देगी.

लेकिन इंग्लैंड की ओर से जोरदार कमबैक हुआ. इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 316 रन बना लिए हैं. पोप 148 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं. इंग्लैंड के पास 126 रन की बढ़त है. अगर इंग्लैंड की बढ़त 200 तक पहुंच जाती है तो भारत के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पांचवें टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
दक्षिण अफ्रीका ने खत्म की ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत, ICC रैंकिंग में हासिल किया नंबर-1 का ताज
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
पांचवें टी20 में बदल जाएगी भारत की प्लेइंग इलेवन! आकिब-कुलदीप और वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget