एक्सप्लोरर

IPL-10 में पहली बार मंडराये फिक्सिंग के बादल, गुजरात लॉयन्स के दो खिलाड़ियों से हो सकती है पूछताछ

IPL-10 में पहली बार मंडराये फिक्सिंग के बादल, गुजरात लॉयन्स के दो खिलाड़ियों से हो सकती है पूछताछ


नई दिल्ली: आईपीएल सीजन-10 में पहली बार फिक्सिंग के आरोपों के बादल मंडरा रहे हैं. खबरों के मुताबिक फिक्सिंग के आरोपों में गुजरात लॉयन्स के दो खिलाड़ियों से पुलिस पूछताछ कर सकती है. कानपुर में सट्टेबाजी के आरोप में होटेल लैंडमार्क से 3 लोगों को गिरफ्तार  किया गया है. पूछताछ के बाद पता चला है कि इनमें से एक गुजरात लायंस के दो खिलाड़ियों के संपर्क में था.


 


होटेल लैंडमार्क में ही गुजरात लायंस के खिलाड़ी भी ठहरे थे. जिन तीन लोग गिरफ्तारी हुई है उनमें से एक नयन शाह का भी नाम शामिल है. नयनशाह के मोबाइल से सट्टेबाजों के सरगना बंटी से जो बातचीत हुई है उसकी रिकॉर्डिंग मिली है, इस बातचीत में नयनशाह ने बंटी से ये दावा किया कि आईपीएल के दो खिलाड़ी उसके संपर्क में हैं.


 


नयन शाह ने ये भी दावा किया कि वो दोनों खिलाड़ी अगले सात-आठ मैच खेलेंगे और उनकी मदद करेंगे. सूत्रों के मुताबिक जिन दो खिलाड़ियों के बारे में बात हो रही थी वो गुजरात लॉयन्स के हैं हालांकि पुलिस खिलाड़ियों के नाम का खुलासा अभी नहीं कर रही है.


 


पुलिस का कहना है कि नाम का खुलासा जांच के बाद किया जाएगा. नयन शाह जिसने खिलाड़ियों के साथ संपर्क में होने का दावा किया उसके साथ रमेश नाम का एक और आरोपी गिरफ्तार हुआ है, रमेश कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में होर्डिंग लगाने का काम करता है, आरोप है कि रमेश ने मैच के पहले पिच की रिपोर्ट सट्टेबाजों को देता था, रमेश पिच की तस्वीरें खींचता था और उन्हें नयन शाह तक पहुंचाना था.


 


नयन शाह ने रमेश को पिच पर पानी डलवाने के लिए भी कहा था ताकि पिच का मिजाज बदला जा सके हालांकि पुलिस के मुताबिक वो इसमें कामयाब नहीं हो पाया था.


 


आपको बता दें कि तीन दिन पहले बुधवार को कानपुर में गुजरात लॉयन्स और दिल्ली का मैच हुआ था, इस मैच में गुजरात लॉयन्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन बनाए थे इसके बाद भी गुजरात की टीम हार गई थी.


 


सीजन-10 में गुजरात की टीम ने अब तक कुल 13 मैचों में से 4 में जीत दर्ज कर आठ अंको के साथ पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर मौजूद है. वहीं आज गुजरात की टीम का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है. इस मुकाबले में गुजरात सिर्फ सम्मान बचाने उतरेगी. वह पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
इंग्लैंड की टेस्ट टीम में इस ऑस्ट्रेलियाई की होगी एंट्री, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भेजा ऑफर
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
अरबों का 'नीलम-झेलम हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट', कैसे PoJK के लिए बन गया 'दोहन मशीन'?
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए...', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'ये वो बांग्लादेश नहीं, जिसके लिए दी लाखों शहादत', फफक कर रोती हुई बोलीं शेख हसीना
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
‘वर्तमान पर फोकस करें और...’, PM मोदी ने भाजपा सांसदों को दी बड़ी सलाह
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
Embed widget