एक्सप्लोरर

भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे में लाइट जाने पर एक्शन, अचानक रोकना पड़ा था मैच; BCCI की हुई थी बेइज्जती

Odisha Govt Notice To Cricket Association: ओडिशा सरकार ने राज्य क्रिकेट एसोसिएशन को भारत-बनाम इंग्लैंड के दूसरे वनडे में फ्लड लाइट बंद के मामले में 'कारण बताओ नोटिस' भेजा.

Odisha Govt Notice To Cricket Association Floodlight Failure: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला ओडिशा के शहर कटक के बाराबाती स्टेडियम में बीते रविवार (09 फरवरी) को खेला गया. मुकाबले में दूसरी पारी यीना टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान एक फ्लड लाइट अचानक बंद हो गई. फ्लड लाइट बंद होने के कारण मुकाबला करीब आधे घंटे तक रुका रहा. अब इस मामले पर ओडिशा सरकार ने राज्य क्रिकेट संघ को 'कारण बताओ नोटिस' भेज दिया. 

मामले को लेकर राज्य सरकार काफी गंभीर नजर आ रही है. खेल निदेशक सिद्धार्थ दास ने इस मामले में ओडिशा क्रिकेट संघ से 10 दिन के अंदर जवाब मांगा है. इस नोटिस में लाइट बंद होने का कारण पूछा गया. बता दें कि फ्लड लाइट की खराबी के कारण बीसीसीआई का दुनियाभर में नाम खराब हुआ.

नोटिस में लिखा गया, "9 फरवरी को कटक के बाराबाती स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के दूसरे वनडे मैच के दौरान एक फ्लड लाइट बंद थी और मैच बाधित हुआ. इस घटना के कारण मुकाबला करीब 30 मिनट तक निलंबित रहा, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को असुविधा हुई."

नोटिस में आगे जवाब मांगते हुए लिखा गया, "ओडिशा क्रिकेट एसोसिएशन (ओसीए) को इस असुविधा के कारणों के लिए एक विस्तृत स्पष्टीकरण सबमिट करने और उन व्यक्तियों/एजेंसियों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है जो ऐसी खामियों के लिए जिम्मेदार थे और फ्यूचर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए किए गए उपायों की रूपरेखा तैयार करें. लेटर मिलने के 10 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण पेश किया जाना चाहिए."

भारत ने जीता मैच 

कटक में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने 4 विकेट से जीत दर्ज की थी. भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेलते हुए रन चेज के दौरान 90 गेंदों में 12 चौके और 7 छक्कों की मदद से 119 रन स्कोर किए थे. मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड की टीम 49.5 ओवर में 304 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी. 

 

ये भी पढे़ं...

Watch: बाहर की बातें... शतक के बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन

वीडियोज

बंगाल में गीता vs बाबरी का चल रहा है रण!
बंगाल में धर्मयुद्ध..चुनावी से पहले बड़ा षड्यंत्र !
कलब अग्निकांड में 10 लोगों के शवों की हुई शिनाख्त
Parliament Update: संसद में वंदे मातरम पर होगी चर्चा, हंगामें के भी आसार | Breaking
Smriti-Palash: अब नहीं होगी स्मृति मंधाना और पलाश की शादी,  खिलाड़ी ने डाली इमोशनल पोस्ट

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
अब इस देश ने अमेरिका को दिया झटका, Hawk की जगह भारत से खरीदेगा SAM मिसाइलें; दिल्ली ने दिया बड़ा ऑफर
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
नाशिक: गहरी खाई में कार गिरने से 5 लोगों की मौत, सप्तश्रृंगी देवी के दर्शन कर लौटते समय हादसा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
2025 में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले टॉप 7 शो कौन से? हिंदी सीरीज का भी रहा जलवा
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
7 खिलाड़ी OUT, सूर्यकुमार कप्तान, शुभमन गिल IN; पहले टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
'चीन को देंगे मुंहतोड़ जवाब', ड्रैगन ने फाइटर जेट का रडार किया लॉक तो भड़का जापान, एशिया में छिड़ेगी जंग?
Malai Egg Curry: घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
घर में कैसे बनाएं रेस्तरां से भी अच्छी मलाई एग करी, कैसे बनेगी यह एकदम क्रीमी?
Eye Colour: क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
क्यों होता है कुछ लोगों की आंखों का रंग नीला, जानें आंखों के अलग अलग रंगों की वजह
Video: माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
माशाअल्लाह मुस्लिम एआई! AI एक्सपो में रोबोट को पहनाया इस्लामिक पहनावा- यूजर्स ने ले ली मौज
Embed widget