एक्सप्लोरर

Watch: बाहर की बातें... शतक के बाद रोहित शर्मा ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, कर दी सबकी बोलती बंद

IND vs ENG: कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार वापसी करते हुए आलोचकों को करारा जवाब दिया. रोहित ने शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई.

Rohit Sharma Breaks His Silence Against Critics: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया जीतने में कामयाब रही. इसके साथ ही दूसरे वनडे में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा, जो चर्चा का विषय बन गया है. बता दें कि पिछले कई मैचों से रोहित शर्मा के बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे.

रोहित शर्मा ने कटक में खेले गए दूसरे वनडे में शतक लगाकर अपने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है जो उन्हें संन्यास लेने की सलाह दे रहे थे. रोहित शर्मा ने 90 गेंदों में 119 रनों की शानदार पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दिए.

रोहित ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
बीसीसीआई की वेबसाइट पर बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने वर्षों तक क्रिकेट खेला है और अच्छी तरह जानते हैं कि उनसे क्या उम्मीदें की जाती है. उन्होंने कहा, "जब कोई खिलाड़ी इतने सालों तक खेलता है और हजारों रन बनाता है, तो यह उसकी काबिलियत को दर्शाता है. मैं जानता हूं कि मुझसे क्या उम्मीद की जाती है और मुझे अपने खेल पर पूरा भरोसा है."

रोहित शर्मा ने साफ किया कि बाहर की बातें उनके खेल को प्रभावित नहीं करतीं. उन्होंने कहा, "मेरा काम मैदान पर उतरकर अपना बेस्ट देना है. कभी आप सफल होते हैं, कभी नहीं. लेकिन जब तक आप अपनी सोच को स्पष्ट रखते हैं, तब तक बाकी चीजें मायने नहीं रखतीं."

रोहित शर्मा ने छक्के लगाने में क्रिस गेल को पछाड़ा
रोहित शर्मा अब वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले क्रिस गेल दूसरे नंबर पर थे. रोहित शर्मा ने 267 वनडे में 338 छक्के लगाए हैं. गेल अब 301 वनडे में 331 छक्के लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर शाहिद अफरीदी हैं, जिन्होंने 398 वनडे में 351 छक्के लगाए हैं.

भारत ने सीरीज में बनाई अजेय बढ़त
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 12 फरवरी को खेला जाएगा. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. भारत पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त ले चुका है.

यह भी पढ़ें:
ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय बने रवींद्र जडेजा, कपिल देव और अनिल कुंबले जैसे दिग्गजों की लिस्ट में बनाई जगह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
जसप्रीत बुमराह ने पास किया फिटनेस टेस्ट, इस सीरीज में आएंगे नजर 
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
स्टीफन फ्लेमिंग के कोच बनने के बाद भड़के माइकल वॉन, एमएस धोनी का लिया नाम
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
सिर्फ अजिंक्य रहाणे नहीं, इन 3 की कप्तानी में भी नहीं हारा भारत!
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना

वीडियोज

Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
दीपक प्रकाश बने रहेंगे मंत्री! NDA में इस पार्टी के MLC देंगे इस्तीफा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
'गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग', संसद में PM मोदी ने की कैबिनेट बैठक
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget