एक्सप्लोरर

AUS vs NED: ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे वर्ल्ड कप में जड़ा सबसे तेज़ शतक, एडन मार्करम का रिकॉर्ड किया धराशाई

Glenn Maxwell: ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में ये कारनामा किया.

Fastest Century In ODI World Cup: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ग्लेन मैक्सवेल ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का सबसे तेज़ शतक जड़ दिया है. उन्होंने 40 गेंदों में 8 चौके और 8 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया. वे 44 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उनका बैटिंग स्ट्राइक रेट 240.91 का रहा. मैक्सवेल ने ये कारनामा नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में किया. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक जड़ने के मामले में साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिन्होंने 49 गेंदों में शतक पूरा किया था.

इसी वर्ल्ड कप में इससे पहले एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 49 रनों में शतक जड़ा था. वहीं मैक्सवेल के शतक की बात करें तो उन्होंने नीदरलैंड्स के गेंदबाज़ों पर बिल्कुल भी रहम नहीं खाया. वे 39.1 ओवर में छठे विकेट के लिए बैटिंग के लिए उतरे और 48.5 ओवर में उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया. यानी मैक्सवेल ने पारी के 10 ओवर से भी कम में अपना शतक पूरा किया. इससे पहले मैक्सवेल ने 2015 के वनडे विश्व कप में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 51 गेंदों में शतक लगाया था. 

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे तेज़ शतक

  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 40 गेंद बनाम नीदरलैंड्स, 2023* (आज)
  • एडन मार्करम (साउथ अफ्रीका)- 49 गेंद बनाम श्रीलंका 2023
  • केविन ओब्रायन (आयरलैंड)- 50 गेंद बनाम इंग्लैंड, 2011
  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया)- 51 गेंद बनाम श्रीलंका 2015.

ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को दिया 400 का टारगेट 

वहीं दिल्ली में खेले जा रहे मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 399 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए पहले ओपनिंग पर आए डेविड वॉर्नर ने 93 गेंदों में 11 चौके और 3 छक्कों की मदद से 104 रनों की पारी खेली. फिर नंबर छह पर उतरे ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंदों में 240.91 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 106 रन स्कोर किए. 

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: आइसलैंड क्रिकेट ने जताई बेतुकी इच्छा, दक्षिण अफ्रीका के ताबड़तोड़ खेल पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL 1st Test Day 4 Live: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
LIVE: ऋषभ पंत की ऐतिहासिक पारी का अंत, भारत के 6 विकेट गिरे
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
जडेजा के टेस्ट क्रिकेट में 4000 रन और 350 विकेट पूरे, सिर्फ 4 खिलाड़ी कर पाए हैं ऐसा
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget