एक्सप्लोरर

NZ vs PAK: पाकिस्तान पर लगातार दूसरी जीत के बाद न्यूजीलैंड के कप्तान की प्रतिक्रिया, पढ़ें किसे दिया क्रेडिट

New Zealand vs Pakistan: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हराया. टिम साउदी ने इस जीत पर प्रतिक्रिया जाहिर की है.

New Zealand vs Pakistan: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को लगातार दूसरे टी20 मुकाबले में हराया. न्यूजीलैंड ने हैमिलटन में खेले गए मैच में 21 रनों से शानदार जीत दर्ज की. फिन एलन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने 41 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए. टीम के कप्तान टिम साउदी ने फिन एलन की मैच के बाद तारीफ की. उन्होंने टीम के खिलाड़ियों को जीत का क्रेडिट दिया. साउदी ने कहा कि एलन के साथ केन विलियमसन और एडम मिलने ने भी अच्छा परफॉर्म किया.

न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 194 रन बनाए. इस दौरान एलन ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 74 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. विलियमसन ने 15 गेंदों का सामना करते हुए 26 रन बनाए. उनकी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का शामिल रहा. सेंटनर ने 13 गेंदों का सामना करते हुए 25 रन बनाए.

न्यूजीलैंड के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 173 रन ही बना सकी. बाबर आजम ने 43 गेंदों का सामना करते हुए 66 रन बनाए. उनकी इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. फखर जमान ने 25 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन बनाए. उनकी इस पारी में 5 छक्के और 3 चौके शामिल रहे. इनके अलावा कोई भी खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर सका. न्यूजीलैंड के लिए एडम मिलने ने 4 विकेट झटके. बेन सीयर्स और ईश सोढ़ी ने 2-2 विकेट लिए.

टिम साउदी ने मैच के बाद कहा, ''पिच अच्छी थी. फिन एलन और केन विलियमसन ने पारी को संभाले रखा. एडम मिलने ने भी कमाल का प्रदर्शन किया है. ईश सोढ़ी ने शुरुआत में 20 रन दे दिए. हालांकि उन्होंने फिर अच्छी वापसी भी की. हमारी टीम ने ओवर ऑल अच्छा प्रदर्शन किया. टॉप ऑर्डर ने काफी अच्छा किया.'' 

यह भी पढ़ें : IND vs AFG 2nd T20: विराट कोहली की वापसी तय, लेकिन रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव में किसे मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
वनडे में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 मिस्बाह उल हक
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
खलिन जोशी ने J&K ओपन में सात शॉट की बनाई मजबूत बढ़त, 129 हुआ टोटल स्कोर
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
15 अगस्त को श्रीलंका में 600वां टेस्ट खेलेगा भारत, 599 मैच में कितने हारे और कितने जीते
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?
शुभमन गिल या विराट कोहली, पिछले तीन साल में वनडे में कौन रहा बेहतर?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
बांग्लादेश वापस लौटेंगी शेख हसीना? प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं - 'मैं अब...'
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
‘संसद मार्च में नहीं चली गोली, झारखंड की तकलीफ समझें राहुल’, BJP का पलटवार
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
किसान नेता रोहित सिंह जाखड़ कांग्रेस में शामिल, BJP-RLD की बढ़ेगी टेंशन?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
राहुल गांधी का दावा, 'महिला प्रदर्शनकारियों के घर भेजे गए गुंडे, माफी की जरूरत नहीं'
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी, डीपफेक और बच्चों के यौन शोषण से जुड़े कंटेंट पर घिरे
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने का रास्ता साफ, राज्यसभा से भी बिल पारित
Embed widget