एक्सप्लोरर

NZ vs BAN: चेपॉक में है न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टक्कर, ऐसा होगा पिच का मिजाज; प्लेइंग-11 भी जानें

NZ vs BAN Playing 11: वर्ल्ड कप 2023 में आज (13 अक्टूबर) न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टक्कर है. यह मुकाबला चेपॉक में खेला जाएगा. यहां की स्पिन फ्रेंडली पिच पर दोनों टीमें अतिरक्त स्पिनर खिला सकती है.

NZ vs BAN Pitch Report: वर्ल्ड कप 2023 के 11वें मुकाबले में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश आमने-सामने है. यह मुकाबला आज (13 अक्टूबर) दोपहर दो बजे शुरू होगा. चेन्नई के चेपॉक स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें भिड़ेगी. यह मैदान हमेशा से स्पिन फ्रेंडली रहा है. ऐसे में आज के मैच में दोनों ही टीमें अतिरिक्त स्पिनर्स के साथ मैदान में उतर सकती हैं.

चेपॉक में काली और लाल मिट्टी से बनी हुई अलग-अलग पिचें हैं. लाल मिट्टी की पिच पर जहां तेज गेंदबाज थोड़े प्रभावी होते हैं. वहीं, काली मिट्टी की पिच धीमी होती है, जिस पर स्पिनर्स को अच्छा टर्न मिलता है. यहां लाल और काली मिट्टी के मिश्रण के साथ बनी हुई पिच भी है. इस पिच पर तेज गेंदबाज, स्पिनर्स और बल्लेबाज तीनों के लिए थोड़ी-थोड़ी मदद होती है. हालांकि फिर भी इस मैदान पर स्पिनर्स हमेशा से ही अहम भूमिका में होते हैं. यही कारण है कि पिछले मैच में टीम इंडिया यहां तीन स्पिनर्स के साथ उतरी थी.

पिछले मैच में भारतीय स्पिन तिकड़ी ने यहां 104 रन खर्च कर 6 विकेट झटके थे. ऐसे में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का टीम प्रबंधन आज के मैच में निश्चित तौर पर स्पिन बॉलर्स को प्राथमिकता देता नजर आ सकता है. हालांकि पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने भी शुरुआत में कहर बरपाती हुई गेंदें फेंकी थी. यानी इस मैदान पर तेज गेंदबाजों को भी अच्छा मूवमेंट मिल सकता है. कुल मिलाकर यहां बल्लेबाजी थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है.

कैसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-11?
अगर स्पिन फ्रेंडली विकेट पर दोनों टीमें अतिरिक्त स्पिनर खिलाती हैं तो निश्चित तौर पर टीमों की प्लेइंग-11 में बदलाव तय है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड की ओर से केन विलियमसन का खेलना तय है. वह पूरी तरह फिट हैं और मैदान पर वापसी के लिए तैयार हैं.

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉनवे, विल यंग, केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रवींद्र, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, मार्क हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन/ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट.

बांग्लादेश: तंजीद हसन, लिट्टन दास, नजमूल हसन शांतो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहिद रिदोय, मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन, तस्कीन अहमद, माहेदी हसन, शोरिफुल इस्लाम, मुस्ताफिजूर रहमान

यह भी पढ़ें...

NZ vs BAN Weather Report: आज वर्ल्ड कप मुकाबले में बारिश का साया! जानिए चेन्नई के मौसम की ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
2027 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने बनाई जगह, वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
कभी रेप का लगा था आरोप, अब ये किक्रेटर बना देश का कप्तान
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टेस्ट रिकॉर्ड, जानिए

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget