एक्सप्लोरर

मयंक के भारतीय टीम में चयन से मैं पूरी तरह सहमत नहीं- मोहम्मद कैफ

मयंक को चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप-2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. कैफ ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों मिली हार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने मयंक अग्रवाल को भारत की विश्व कप टीम में शामिल किए जाने पर कहा कि उनकी एकमात्र आपत्ति इस चयन पर यह है कि कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने हाल में अधिक मैच नहीं खेले हैं.

मयंक को चोटिल हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर के स्थान पर इंग्लैंड में जारी विश्व कप-2019 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है. मयंक ने पिछले साल दिसंबर में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने हालांकि अबतक एक भी वनडे मैच नहीं खेला है.

कैफ ने कहा, "समस्या केवल यह है कि क्या आप नियमित रूप से क्रिकेट खेल रहे हैं या फिर आप क्या टच में हैं." कैफ ने कहा कि ऐसी ही चिंता उन्हें ऋषभ पंत के मामले में भी की थी, जब उन्हें विश्व कप में चुना गया था. कैफ ने कहा, "आपको यह देखना होगा कि नियमित कितने मैच खेले हैं और क्या वे इसके टच में हैं. यही बात पंत के साथ भी है. वे यहां की परिस्थितियों के साथ ज्यादा टच में नहीं रहे हैं."

कैफ ने भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों मिली हार पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, "वे अब तक केवल एक मैच हारे हैं. कोई भी टीम एक मैच हार सकती है. भारत का दिन अच्छा नहीं था और इंग्लैंड ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. वे खिताब के दावेदार है."

भारत के सबसे बेहतरीन फील्डरों में शामिल पूर्व बल्लेबाज ने साथ ही कहा, "भारत के पास एक संतुलित टीम है और खिलाड़ी भी फॉर्म में हैं. यहां चोट जरूर चिंता वाली बात है, लेकिन मेरा मानना है कि हमारे पास अच्छा बैकअप है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
POTM अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमसन ने किया खुलासा, कहा- पहले ही बना लिया था गेमप्लान, लेकिन
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
हैरी ब्रूक ने जड़ा ODI का सबसे तेज दोहरा शतक, एक महीने के अंदर शुभमन गिल का रिकॉर्ड टूटा
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया
नमन धीर ने अकेले जिता दिया पहला टी20, वरना गंभीर-अय्यर के प्लान ने डुबा दी थी लुटिया

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget