एक्सप्लोरर

धोनी से ज्यादा किसी क्रिकेटर ने देश की सेवा नहीं की: कपिल देव

पूर्व कप्तान कपिल देव ने दो विश्व कप खिताब अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस खेल में सबसे अधिक योगदान दिया है.

अपनी कप्तानी में 1983 में भारत को पहला विश्व कप खिताब दिला चुके पूर्व कप्तान कपिल देव ने दो विश्व कप खिताब अपने नाम करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने इस खेल में सबसे अधिक योगदान दिया है.

कपिल की कप्तानी में भारत ने 1983 में हुआ विश्व कप जीता था. तो वहीं धोनी ने भारत को 2007 में टी-20 और 2011 में 50 ओवर का विश्व कप खिताब दिलाया था.

धोनी अब अपने इंटरनेशनल करियर के अंतिम पड़ाव पर आ चुके हैं. पिछले साल उनके प्रदर्शन में थोड़ी गिरावट आई थी जिसके कारण कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी आलोचना करनी शुरू कर दी थी. हालांकि, कपिल के मन में धोनी के लिए अब भी सम्मान कम नहीं हुआ है.

कपिल ने कहा, "मुझे धोनी के बारे में कुछ नहीं कहना है. मैं समझता हूं कि उन्होंने देश की बहुत अच्छे से सेवा की है और हमें उनका सम्मान करना चाहिए."

धोनी 30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेंगे और इसमें कोई दोराय नहीं कि वह आखिरी बार इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

कपिल ने कहा, "कोई नहीं जानता कि वह कितना खेलना चाहते हैं और उनका शरीर कब तक काम का भार झेल सकता है. लेकिन कोई भी ऐसा क्रिकेटर नहीं है, जिन्होंने धोनी जितना देश की सेवा की है. हमें उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें शुभकामनाएं देनी चाहिए. मैं आशा करता हूं कि वह इस बार भी विश्व कप जीतेंगे."

टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट लेने और 5000 रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी कपिल देव मौजूदा भारतीय टीम से भी संतुष्ट नजर आए.

कपिल ने कहा, "भारतीय टीम बहुत अच्छी लग रही है. हालांकि, यह आसान नहीं होगा. उन्हें एक टीम की तरह खेलना होगा. मैं आशा करता हूं कि कोई खिलाड़ी चोटिल न हो. यदि उनकी किस्मत अच्छी रही तो तो जरूर जीतेंगे."

चयनकर्ताओं ने आगामी टूर्नामेंट के लिए युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को न चुन कर 33 साल दिनेश कार्तिक को दूसरे विकेटकीपर के रूप में चुना है.

कपिल ने कहा, "चयनकर्ताओं ने अपना काम किया कर दिया है. अब हमें टीम का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने पंत के ऊपर कार्तिक को चुना और यह ठीक है. हमें यह मानना चाहिए कि चयनकर्ताओं ने अच्छा काम किया है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
IPL के इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर दिनेश कार्तिक का हैरान करने वाला बयान, जानें क्या कहा
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
टी20 में कितने खिलाड़ियों ने लगाए 1000 छक्के? भारतीयों में सबसे आगे कौन
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
दिल्ली पुलिस के समर्थन में पाकिस्तानी क्रिकेटर, CJP प्रोटेस्ट पर दिया बड़ा बयान
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
जंतर-मंतर के प्रदर्शन पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, 'CJP के लोग...'
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget