एक्सप्लोरर

Most Test Runs: 'सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं जो रूट लेकिन...' इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर का बयान

Test Records: जो रूट टेस्ट क्रिकेट में 10,285 रन बना चुके हैं. वह सचिन तेंदुलकर के सर्वाधिक टेस्ट रन के रिकॉर्ड से अब 5 ,636 रन दूर हैं.

Nick Compton on Joe Root: सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के ज्यादातर रिकॉर्ड्स का टूटना नामुमकिन सा लगता है, लेकिन इन दिनों उनके एक रिकॉर्ड के टूटने की संभावना खूब जताई जा रही है. दरअसल टेस्ट में उनके सर्वाधिक रन के रिकॉर्ड को खतरे में बताया जा रहा है. जब से इंग्लिश बल्लेबाज जो रूट (Joe Root) ने टेस्ट में 10 हजार रन का आंकड़ा छुआ है, तब से यह चर्चाएं खूब चल रही हैं. क्रिकेट के जानकार संभावनाएं जता रहे हैं कि जो रूट भविष्य में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इस लिस्ट में एक और पूर्व इंग्लिश क्रिकेटेर का नाम जुड़ गया है.

जो रूट के साथी खिलाड़ी रहे निक कॉम्पटन का कहना है कि सचिन के टेस्ट रिकॉर्ड को रूट तोड़ सकते हैं. हालांकि इसके लिए जरूरी है कि वह जिस लय में खेल रहे हैं, वह आगे भी इसी तरह खेलते रहें. कॉम्पटन कहते हैं, 'मुझे लगता है कि वह कर सकते हैं. वह युवा हैं और टेस्ट रन बनाने के मामले में ठीक उसी जगह पर हैं, जहां 31 की उम्र में सचिन थे. फिटनेस ठीक रहे और कोई बड़ी चोट न लगे तो उनके जैसे खिलाड़ी के लिए ये रन बनाना मुश्किल नहीं है. अगर वह इसी तरह रन बनाते रहे तो वह वहां पर पहुंच जाएंगे.'

कॉम्पटन कहते हैं, 'अगर उनकी लय बीच में कमजोर होती है तो वह इससे कैस निकल पाते हैं, बस यही उनके लिए चुनौती होगा. फिलहाल तो उन्हें कोई नहीं रोक रहा है. अगर वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी.'

सचिन के रिकॉर्ड से 5636 रन दूर है रूट
क्रिकेट में एक्टिव प्लेयर्स में जो रूट एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जो टेस्ट में 10 हजार रन बना चुके हैं. रूट ने अपने करियर में 120 टेस्ट मैच खेले हैं और इनमें 50.17 की बल्लेबाजी औसत से 10,285 रन बनाए हैं. हालांकि वह सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड से काफी दूर हैं. सचिन ने अपने टेस्ट करियर में 53.80 की बल्लेबाजी औसत से 15,921 रन जड़े हैं. 

यह भी पढ़ें..

IND vs ENG 5th Test: एजबेस्टन में दमदार रहा है इंग्लैंड का टेस्ट रिकॉर्ड, 50% से ज्यादा मुकाबलों में हासिल की है जीत

IND vs ENG 5th Test: क्या आखिरी बार आमने-सामने होंगे कोहली और एंडरसन? जहीर खान ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 3rd T20 Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
Highlights: टीम इंडिया ने 14 रन से जीता तीसरा टी20, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
भारत ने इंदौर में लिया रांची का बदला, तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
सबसे तेज 2000 रन... अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, तोड़ा सूर्यकुमार का रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget