एक्सप्लोरर

NZvsENG: विन्से और स्टोनमैन के अर्द्धशतक से दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की मजबूत पकड़

जेम्स विन्से (76) और मार्क स्टोनमैन (60) के अर्द्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 202 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

क्राइस्टचर्च: जेम्स विन्से (76) और मार्क स्टोनमैन (60) के अर्द्धशतकों की मदद से इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन तीन विकेट पर 202 रन बनाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है.

दूसरी पारी में इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 231 रन हो गई है. इससे पहले न्यूजीलैंड टीम इंग्लैंड के 307 रन के जवाब में अपनी पहली पारी में 278 रन पर आउट हो गई थी.

न्यूजीलैंड की तरफ से बीजे वाटलिंग ने 85, कोलिन ग्रैंडहोम ने 72 और टिम साउथी ने 50 रन बनाए. इंग्लैंड के लिये स्टुअर्ट ब्रॉड ने 54 रन देकर छह और जेम्स एंडरसन ने 76 रन देकर चार विकेट लिए.

इंग्लैंड ने इसके बाद पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक (14) का विकेट जल्दी गंवा दिया लेकिन विन्से और स्टोनमैन ने दूसरे विकेट के लिये 123 रन जोड़कर टीम को इस झटके से उबारा. स्टंप उखड़ने के समय कप्तान जो रूट 30 और डेविड मलान 19 रन पर खेल रहे थे.

विन्से ने अपने टेस्ट करियर का सर्वोच्च स्कोर बनाया. उन्होंने ट्रैंट बोल्ट की गेंद पर रोस टेलर को कैच थमाया. स्टोनमैन भी तीन घंटे पांच मिनट तक क्रीज पर टिके रहने के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल पाये. उन्होंने अपना पिछला सर्वोच्च स्कोर पार करने के बाद टिम साउथी की बाहर जाती गेंद को छेड़कर विकेटकीपर वाटलिंग को कैच दिया.

इससे पहले ब्रॉड और एंडरसन ने सभी दस विकेट लिए. यह सीरीज में तीसरा अवसर है जबकि नई गेंद की जोड़ी ने सभी दस विकेट चटकाए. बोल्ट और साउथी ने दोनों टेस्ट मैच की पहली पारियों में यह कारनामा किया.

वाटलिंग ने सुबह 77 रन से अपनी पारी आगे बढ़ायी लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं टिक पाये. उन्होंने हालांकि कल तब ग्रैंडहोम के साथ सातवें विकेट के लिये 142 रन की साझेदारी की जब न्यूजीलैंड पांच विकेट पर 36 रन के स्कोर पर जूझ रहा था.

साउथी हालांकि अपना चौथा टेस्ट अर्धशतक पूरा करने में सफल रहे. यह साउथी के करियर में दूसरा अवसर है जबकि उन्होंने मैच में पांच विकेट और अर्धशतक का डबल पूरा किया. उन्होंने 2008 में इंग्लैंड के खिलाफ ही यह कारनामा किया था. निचले क्रम में नील वैगनर ने नाबाद 24 और बोल्ट ने 16 रन का योगदान दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
RCB को चैंपियन बनाने वाले रजत पाटीदार बने इस टीम के कप्तान
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव
IND vs SL टेस्ट से पहले भारत के अभ्यास मैच के शेड्यूल में बदलाव

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget