एक्सप्लोरर

ENG Vs NZ: जीत के करीब न्यूजीलैंड, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 3 विकेट गवांए

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज वाटलिंग टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले देश के पहले विकेटकीपर बने.

ENG Vs NZ: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के चौथे दिन मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने स्थिति मजबूत कर ली है. बीजे वाटलिंग (205) के रिकॉर्ड दोहरे शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने नौ विकेट पर 615 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन का स्कोर बनाए थे. इस तरह से न्यूजीलैंड पहली पारी में 262 रन की बढ़त लेने में कामयाब रही. चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 55 के स्कोर पर ही तीन विकेट गवां दिए हैं.

स्टंप्स के समय जोए डनेली 16 गेंदों पर एक चौके के सहारे सात रन बनाकर नाबाद लौटे. जैक लीच बिना खाता खोले आउट हुए और उनके आउट होते ही स्टंप्स की घोषणा कर दी गई. रोरी बर्न्‍स ने 31 और डोमीनिक सिब्ले 12 रन बनाए.

न्यूजीलैंड की ओर से मिशेल सेंटनर ने अब तक तीनों सफलता हासिल की है. इससे पहले, मेजबान न्यूजीलैंड ने अपने कल के स्कोर छह विकेट पर 394 रन से आगे खेलना शुरू किया. वाटलिंग ने 119 और मिशेल सेंटनर ने 31 रन से आगे खेलना शुरू किया. दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 261 रनों की शानदार साझेदारी की और कीवी टीम को 500 के पार पहुंचाया. इस दौरान अपने वाटलिंग ने अपने करियर का पहला दोहरा शतक पूरा किया.

वॉटलिंग टेस्ट मैचों में दोहरा शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं. वॉटलिंग के पहले ब्रेंडन मैक्लम के नाम कीवी विकेटकीपर के तौर पर सबसे बड़ी पारी का रिकार्ड था. मैक्लम ने 2010 में बांग्लादेश के खिलाफ हेमिल्टन में 185 रनों की पारी खेली थी. इंग्लैंड की ओर से सैम कुरेन ने तीन और जैक लीच तथा बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि कप्तान जोए रूट ने एक विकेट लिए.ट

अगर न्यूजीलैंड की टीम पहला टेस्ट जीतने में कामयाब हो जाती है तो उसके पास टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी बढ़त मजबूत करने का मौका है. न्यूजीलैंड 60 प्वाइंट्स के साथ टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरे नंबर पर है. अगर वह जीतती है तो उसे 60 प्वाइंट्स मिलेंगे और दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगी.

टेस्ट चैंपियनशिप में और मजबूत हुई टीम इंडिया, 360 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
'स्किल होना अलग बात है लेकिन उसमें...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर धवन की भविष्यवाणी
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो
केएल राहुल ने टपकाया 'लप्पू' सा कैच, फैंस ने लगा दी क्लास; देखें वीडियो

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget