एक्सप्लोरर

टेस्ट चैंपियनशिप में और मजबूत हुई टीम इंडिया, 360 प्वाइंट्स के साथ नंबर वन

IND Vs BAN: इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप में सात टेस्ट मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है.

IND Vs BAN: बांग्लादेश को टेस्ट सीरीज में 2-0 से मात देने के बाद भारतीय टीम ने टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है. पहले नंबर पर काबिज टीम इंडिया के पास अब 360 प्वाइंट्स हो गए हैं. भारत ने नौ टीमों की इस चैंपियनशिप में अब तक कोई अंक नहीं गंवाया है.

भारत ने वेस्टइंडीज को उसी की सरजमीं पर 2-0 से हराने के बाद घरेलू सरजमीं पर दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से हराया और अब बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से जीत दर्ज की. टेस्ट चैंपियनशिप के दौरान हर सीरीज में 120 अंक दांव पर लगे होते हैं और सीरीज में मैचों की संख्या के आधार पर अंक बराबर बंटे होते हैं. दो टेस्ट की सीरीज में प्रत्येक मैच में 60 अंक दांव पर लगे होते हैं जबकि पांच मैचों की सीरीज के दौरान प्रत्येक मैच 24 अंक का होता है.

पाकिस्तान के खिलाफ मौजूदा सीरीज का पहला टेस्ट जीतने के बाद आस्ट्रेलिया 116 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है. आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के इससे पहले एशेज सीरीज 2-2 से ड्रा खेलने के बाद 56-56 अंक थे. दो मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रा खेलने के बाद श्रीलंका और न्यूजीलैंड दोनों के 60 अंक हैं.

पाकिस्तान आस्ट्रेलिया में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत अपनी पहली सीरीज खेल रहा है. बांग्लादेश, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका अपनी पहली सीरीज से कोई भी अंक जुटाने में नाकाम रहे हैं. लीग चरण के अंत में शीर्ष दो टीमें जून 2021 में ब्रिटेन में फाइनल खेलेंगी जिसके विजेता को विश्व टेस्ट चैंपियन का ताज मिलेगा.

IND vs BAN 2nd Test: भारत ने बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हराया, सीरीज पर किया कब्जा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
भारत के खिलाफ हार से निराश हैं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
टेस्ट में 300, ODI में 200 और T20I में 100, दुनिया के सिर्फ 2 बल्लेबाज कर पाए ऐसा
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड
श्रीलंका ने रचा इतिहास, वनडे का सबसे बड़ा रन चेज; 429 बनाकर भी हारा इंग्लैंड

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget