एक्सप्लोरर

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड सीरीज से नहीं हटेगा भारतीय दिग्गज का नाम! तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी पर भी बड़ा खुलासा; जानें पूरा मामला

India vs England Series: भारत और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का नया नाम दिया गया है, लेकिन इससे 'पटौदी' नाम को हटाए जाने को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है.

Pataudi Trophy Renamed: भारत और इंग्लैंड की पांच मैचों की टेस्ट सीरीज (Cricket India vs England) 20 जून से शुरू होने वाली है. हाल ही में खबर आई कि भारत और इंग्लैंड के क्रिकेट बोर्ड्स ने मिलकर पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलने का निर्णय लिया है. बताया गया कि पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी (Tendulkar-Anderson Trophy) किया जा रहा है. अब खुलासा हुआ है कि 'पटौदी' नाम को भारत-इंग्लैंड सीरीज से पूरी तरह नहीं हटाया गया है.

रेव स्पोर्ट्ज में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक BCCI और ECB के अधिकारी निश्चित तौर पर चाहते थे कि 'पटौदी' नाम सीरीज के साथ जुड़ा रहे. वो साथ ही सीरीज को सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन का नाम देकर सम्मानित करना चाहते थे. एक सूत्र का हवाला देकर बताया गया कि पटौदी लीगेसी का अपमान किया जा रहा है, ये बातें सच नहीं हैं.

इस रिपोर्ट में बताया गया, "इफ्तिखार और मंसूर अली खान पटौदी, दोनों देशों के लिए खेल चुके हैं. मंसूर (टाइगर पटौदी) भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक रहे और उनका कभी अपमान नहीं किया जा सकता. इस सीरीज को इतिहास और वर्तमान, दोनों के साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है."

नहीं हटेगा भारतीय दिग्गज का नाम

इस रिपोर्ट में दावा किया गया कि अगले कुछ दिनों में बड़ी अनाउंसमेंट की जा सकती है. यह अब लगभग तय है कि सीरीज के साथ 'पटौदी' नाम जुड़ा रहेगा, वहीं सचिन तेंदुलकर और जेम्स एंडरसन के नाम से ट्रॉफी को जाना जाएगा.

इफ्तिखार अली खान पटौदी ने भारत और इंग्लैंड का भी प्रतिनिधित्व किया. अपने 6 टेस्ट मैचों के करियर में 199 रन बनाए थे. दूसरी ओर मंसूर अली खान पटौदी ने अपने करियर में कुल 46 टेस्ट मैच खेले, जिनमें उन्होंने 2,793 रन बनाए थे. मंसूर को टाइगर पटौदी के नाम से भी जाना जाता था, उन्होंने अपने करियर में 6 शतक और 16 फिफ्टी भी लगाई थीं.

यह भी पढ़ें:

पूर्व साथी की रिटायरमेंट पर बोले युवराज सिंह, इमोशनल होकर किया लंबा-चौड़ा पोस्ट; कहा- लड्डू...

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
'IPL ले चलूंगा अगर...', यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के बल्लेबाज को यूं उकसाया, गंवा बैठा विकेट
IND vs SL Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
10 विकेट लेने के बाद भी मानव सुतार को क्यों नहीं मिला 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड?
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget